मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

प्रधानमंत्री मोदी 28 सितंबर को ‘मन की बात’ के 126वें संस्करण में करेंगे देश को संबोधित

जिला अध्यक्ष मीना बिसेन ने वर्चुअल बैठक में दिए निर्देश, इस बार लक्ष्य 100%

 सिवनी यशो :-  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार, 28 सितंबर 2025 को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 126वें संस्करण में देशवासियों को संबोधित करेंगे। हर माह के अंतिम रविवार को सुबह 11 बजे प्रसारित होने वाला यह संवाद कार्यक्रम देशभर में लोकप्रिय है और टीवी चैनल भी इसे सीधा प्रसारित करते हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने शनिवार को जिला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की वर्चुअल बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की
‘मन की बात’ को बूथ स्तर तक पहुंचाने की तैयारी भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने वर्चुअल बैठक लेकर की समीक्षा की

कार्यक्रम के लिए आम जनता से सुझाव आमंत्रित किए जाते हैं,

जिनमें से कुछ चयनित विचार प्रधानमंत्री अपने संबोधन में शामिल करते हैं।

सिवनी जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ‘मन की बात’ को बूथ स्तर तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।

पिछले माह यह कार्यक्रम जिले के करीब 1100 बूथों पर आयोजित किया गया था।

इस बार लक्ष्य है कि जिले के शत-प्रतिशत बूथों पर कार्यकर्ता और आमजन एक साथ कार्यक्रम देखें।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने शनिवार को जिला पदाधिकारियों और

मंडल अध्यक्षों की वर्चुअल बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने निर्देश दिए कि –

  • कार्यक्रम के तुरंत बाद विशेष अतिथि का नाम, उपस्थित आमजन की संख्या और फोटो पार्टी के संगठन ऐप एवं सरल ऐप पर अपलोड किए जाएं।

  • बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की जाए।

  • सेवा पखवाड़ा, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान और अन्य विषयों पर भी जनजागरण किया जाए।

बैठक में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के जिला प्रभारी गजानंद पंचेश्वर, जिले के जनप्रतिनिधि, मोर्चा-प्रकोष्ठों के प्रमुख, मंडल अध्यक्ष तथा टोली सदस्य उपस्थित रहे।

आप भी अपने विचार और सुझाव प्रधानमंत्री मोदी को भेज सकते हैं।

चयनित विचारों को वे सीधे ‘मन की बात’ में साझा करेंगे।

https://xn--11b3cgab9b4bm5d.xn--h2brj9c/hi/group-issue/inviting-ideas-mann-ki-baat-prime-minister-narendra-modi-28th-september-2025/?nid=362504&target=inapp&type=group_issue

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!