Tue, 20 Oct 2026 | 05:02:31 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

बिना भेदभाव के विकास कर रही है भाजपा - पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 10, 2025 11:35 pm / Post views : 392

बिना भेदभाव के विकास कर रही है भाजपा - पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन
शेयर करें:

सांसद भारती पारधी ने कहा - “भूमिपूजन केवल शुरुआत है, नागरिक भी निर्माण की गुणवत्ता पर दें ध्यान”


 Balaghat, October 10, 2025

 बालाघाट यशो:- नगर के वार्ड क्रमांक 12 एवं 14 में ₹28 लाख की लागत से सीसी सड़क बेरिंग कोट निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

 इस अवसर पर पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने नगर में सत्ता संभालने के बाद बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों को गति दी है।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि -

“भाजपा शासन में शहर का विकास हर दिशा में हुआ है,

जबकि पूर्व में नगर का विकास कार्य ठप पड़ गया था और

केवल सांसद-विधायक निधि पर निर्भर था।”

[caption id="attachment_36153" align="alignright" width="300"]बालाघाट में सीसी सड़क बेरिंग कोट निर्माण कार्य का भूमिपूजन समारोह बालाघाट में वार्ड क्रमांक 12 और 14 में ₹28 लाख की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन समारोह[/caption]

🚧 28 लाख की लागत से होगा संयुक्त निर्माण कार्य

कार्यक्रम 8 अक्टूबर को बिरसा मुंडा चौक पर आयोजित किया गया। वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद सरिता सोनेकर और वार्ड क्रमांक 14 की पार्षद वंदना बारमाटे ने अतिथियों का स्वागत किया।

दोनों पार्षदों ने बताया कि लंबे इंतज़ार के बाद वार्डवासियों को यह बड़ी सौगात मिल रही है।

निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 12 में बिरसा मुंडा चौक से अनिल धुवारे के घर से एडवोकेट अंगारे के घर तक, तथा वार्ड क्रमांक 14 में राजा भाई कबाड़ी की दुकान से समता भवन तक प्रारंभ किया गया है।

🗣️ “जनभावना के अनुरूप विकास कार्य ही हमारा लक्ष्य” -  सांसद भारती पारधी

कार्यक्रम में सांसद भारती पारधी ने कहा कि भूमिपूजन केवल शुरुआत है, नागरिकों की भी जिम्मेदारी है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान दें। उन्होंने कहा —

“जैसे हम अपने घर को स्वच्छ रखते हैं, वैसे ही पूरे शहर को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।”
उन्होंने कहा कि यदि नागरिक सामूहिक जिम्मेदारी निभाएं तो बालाघाट भी स्वच्छता और विकास में इंदौर जैसे शहरों की तरह अग्रणी बन सकता है।

🏗️ नगर परिषद दे रही विकास की निरंतर सौगातें

नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि यह सड़क पहले बीटी रोड के रूप में प्रस्तावित थी, लेकिन वार्ड पार्षदों के आग्रह पर इसे सीसी रोड में परिवर्तित किया गया। उन्होंने कहा कि निर्माण के बाद 15 दिन तक सड़क पर किसी भी प्रकार का वाहन आवागमन न हो ताकि कार्य की गुणवत्ता बनी रहे।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि दीपावली के बाद अवंतीबाई चौक से रेलवे क्रॉसिंग तक एक बड़े आरसीसी नाले का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

नगर परिषद लगातार विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात दे रही है, जिसमें पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन,

सांसद भारती पारधी और भाजपा जिला संगठन का विशेष योगदान रहा है।

👥 कार्यक्रम में रही प्रभावी उपस्थिति

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रेखा बिसेन

राकेश सेवईवार,

रमाकांत डहाके,

सभापति समीर जायसवाल,

संगीता कावरे,

कमलेश पांचे,

उज्जवल आमाडारे,

पार्षद गिरीश कावड़े,

श्वेता सौरभ जैन,

रैना धीरज सुराना,

राज हरिनखेड़े सहित

बड़ी संख्या में वार्डवासी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://www.bjp.org/hi/stateoffice

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें