Fri, 23 Oct 2026 | 04:07:28 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
रेलवे स्टेशन के सामने बनेगा नया बस स्टैंड, बुधवारी में सब्जी मंडी : किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र रेलवे स्टेशन के सामने बनेगा नया बस स्टैंड, बुधवारी में सब्जी मंडी : किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र

कांग्रेस के शासन में जो योजनाएँ सपना बन गयी थी उन्हें धरातल पर भाजपा ने लाया - संतोष

कांग्रेस के शासन में जो योजनाएँ सपना बन गयी थी उन्हें धरातल पर भाजपा ने लाया - संतोष
शेयर करें:

कांग्रेस प्रवक्ता गवाह है कि कांग्रेस में कितना भ्रष्टाचार और बदहाली थी

सिवनी यशो:- कांग्रेस के शासन में जो योजनाएँ सपना बनकर रह गयी थी उन सभी को धरातल पर लाकर जनसामान्य के जीवन को खुशहाल बनाने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है । सिवनी जिले में पेंच नहर की स्वीकृति के नाम पर कांग्रेस किसानों को ठगते रही परंतु पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों का हित देखते हुये पर्याप्त धन की व्यवस्था कर नहरों का जाल बिछवा दिया आज संबंधित क्षेत्र के किसान खुशहाली के गीत गा रहे है । सिवनी में मेडीकल जैसी मांग को पूरा करने में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोई संकोच नही किया जबकि कांग्रेस के शासन में यह मांगे सपना थी । सिवनी से होकर जाने वाले फोरलेन के निर्माण में कांग्रेस ने बाधा उत्पन्न की परंतु भाजपा ने उसे एशिया का सर्वश्रेष्ठ स्वरूप देकर सिवनी को गौराविंत किया । भाजपा के शासन में की गयी हर घोषणाएँ पूर्ण होने की गारंटी है और विकास की तीव्र गति होने के साथ पारदर्शी शासन व्यवस्था से दलालों की दुकाने बंद है जिससे गरीब कल्याण की योजनाओं पर डाका डालने वाली कांग्रेस का दर्द बढ़ रहा है । यह बात जनता भी अच्छी तरह से समझ रही है और जनता यह भी समझती है कि कांग्रेस के बुद्धिमान प्रवक्ता जेपीएस तिवारी कुतर्क पूर्ण बाते कर अपने प्रवक्ता होने का धर्म निभा रहे है । उक्ताशय की बात भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने जिला भाजपा के सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी के माध्यम से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहीं । श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि कांग्रेस प्रवक्ता स्वयं इस बात के गवाह है कि कांग्रेस शासन काल में इतने अधिक घोटाले और भ्रष्टाचार हुये है कि अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह ने कहा था कि राजनैतिक प्रभुता प्राप्त व्यक्तियों के गिरते नैतिक चरित्र से दुनिया में भारत की बदनामी हो रही है और प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि योजनाओं के लिये जाने वाली राशि में 85 प्रतिशत भ्रष्टाचार होता है । वही भाजपा के मोदी शासन काल में भ्रष्टाचार घोटालो को कोई स्थान नहीं है गरीब कल्याण की योजनाओं की राशि, मजदूरों की राशि के खाते में पहुँचती है श्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में जनता को केवल छला जाता था सड़को के नाम पर गड्डे,बिजली के नाम पर ढूंट जैसे खड़े खंबे, बूंद बूंद पानी कुंओ से निकालना पड़ता था, पढऩे के लिये छोटे छोटे बच्चों को मीलो पैदल जाना पड़ता था, सिंचाई के आभाव में किसानों का पसीना मिट्टी में मिल जाता था दो वक्त की रोटी भी अनेक परिवारों को नसीब नहीं हो पाती थी, यात्री सुविधाओं के नाम पर राज्य परिवहन की कबाड़ा गाडिय़ों में इंसानों को जानवरों की तरह भरकर ढोया जाता था कुल मिलाकर कांग्रेस शासनकाल की तस्वीर बड़ी भयावह थी । आज हर ओर खुशहाली का वातावरण कांग्रेस के प्रवक्ता जेपीएस तिवारी को रास नहीं आ रहा और भारतीय जनता पार्टी की सुखद शासन व्यवस्था पर सवाल उठाकर अपनी भद्द पिटवा रहे है । राम मंदिर और सनातन धर्म के प्रति कांग्रेस की कैसी नीति है यह आमजनता बेहतर जानती है ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष