WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

लखनवाड़ा मंडल में भाजपा कार्यशाला: सेवा पखवाड़ा की बनी कार्ययोजना, हर बूथ तक पहुंचेगा कार्यक्रम

मंडल प्रभारी संतोष अग्रवाल ने कहा – सेवा भाव से जुड़े हर समाज तक पहुंचाएं मोदीजी की योजनाएँ, 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक होंगे विविध आयोजन

Seoni 13 September 2025

सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार लखनवाड़ा मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी एवं भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। कार्यशाला में सेवा पखवाड़ा (17 सितम्बर – 2 अक्टूबर) के दौरान चलने वाले आयोजनों की रूपरेखा तय की गई।

सेवा पखवाड़ा: हर बूथ पर पहुंचेगी योजना

श्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के मार्गदर्शन में जिले में आयोजित होने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यक्रम में सभी उत्साह से अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें

उन्होंने कहा – भाजपा का हर कार्यक्रम सेवा भाव से प्रेरित है और इसी उद्देश्य से सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि –

  • “हर बूथ पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के ‘मन की बात’ के कार्यक्रम से समाज को जोड़ा जाए। मंडल इकाई को इस दिशा में विशेष रूप से प्रयास करना चाहिए।”

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि गरीब कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने में कोई कमी न रहे।

डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता

श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के मंत्र के साथ काम कर रही है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया और कहा कि “वोकल फॉर लोकल” के मंत्र से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा।

सेवा पखवाड़ा कार्यशाला में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का समूह चित्र
लखनवाड़ा मंडल में भाजपा कार्यशाला: सेवा पखवाड़ा की बनी कार्ययोजना, हर बूथ तक पहुंचेगा कार्यक्रम

वृक्षारोपण, स्वच्छता और सामाजिक सरोकार

भाजपा नेता ने कहा कि मोदीजी का जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा।

इस दौरान वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर जैसे विविध कार्यक्रम होंगे।

उन्होंने जोर दिया कि भाजपा कार्यकर्ता केवल व्यक्ति नहीं बल्कि विचार के लिए काम करता है, और संगठन में उसकी यही पहचान स्थापित होती है।

यह होंगे प्रमुख आयोजन

सेवा पखवाड़ा के दौरान लखनवाड़ा सहित जिलेभर में अनेक कार्यक्रम होंगे –

कार्यशाला में रहे उपस्थित

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से –
संतोष अग्रवाल (मंडल प्रभारी), अनिल बघेल (पूर्व मंडल अध्यक्ष), नितेश सनोडिया (ग्रामीण मंडल लखनवाड़ा अध्यक्ष), सचिन ठाकुर (मंडल महामंत्री), शारदा कश्यप (महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष), हेमंत सनोडिया (मंडल उपाध्यक्ष), राधेश्याम बघेल (मंडल उपाध्यक्ष), छाया लॉरेश्वर (मंडल उपाध्यक्ष), सुनीता सतनामी (मंत्री), परसराम सनोडिया (ज.स.), मनीष बघेल, महेंद्र सनोडिया (ज.स.), देवाराम सनोडिया (सरपंच बम्होड़ी), मोहन सिंह सनोडिया (बूथ अध्यक्ष), रूपराम सनोडिया (बूथ महामंत्री), संतोष डहरिया, गेंदालाल सनोडिया, लेखराम सनोडिया, हर्नाम सिंह बघेल, दुर्गेश सनोडिया, रामकिशोर सनोडिया, मोहित सनोडिया, घनश्याम सनोडिया और राजेंद्र सनोडिया शामिल रहे।

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2132904

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!