Mon, 19 Oct 2026 | 02:57:49 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर

गेहूं खरीदी पर सियासत तेज: भाजपा का पलटवार—युद्ध और बारदाने की कमी से बदली तारीख

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 31, 2026 10:41 pm / Post views : 324

गेहूं खरीदी पर सियासत तेज: भाजपा का पलटवार—युद्ध और बारदाने की कमी से बदली तारीख
शेयर करें:
मध्यप्रदेश गेहूं खरीदी 2026 -

Bhopal 31 March 2026 भोपाल यशो:- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने जीतू पटवारी द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की तारीख आगे बढ़ाने को लेकर लगाए गए आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी किसानों की हितैषी नहीं रही और वह किसानों के नाम पर केवल राजनीति करती है।

 पश्चिम एशिया युद्ध का असर, बारदाने की कमी

चावड़ा ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण पोलीमर की उपलब्धता प्रभावित हुई है, जिससे पीपी और एचडीपी बैग के निर्माण में बाधा आई है। आमजन की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए पेट्रोलियम उत्पादों का उपयोग सीमित किया गया, जिसके चलते बारदाने की कमी की स्थिति बनी।

केंद्र सरकार से मिला अतिरिक्त सहयोग

उन्होंने बताया कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश को 50 हजार जूट की गठानों का अतिरिक्त आवंटन दिया है। साथ ही पीपी एवं एचडीपी बैग में भी समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की अनुमति प्रदान की गई है, ताकि उपार्जन कार्य निर्बाध रूप से जारी रह सके।

 किसानों के हित में बदली गई तारीख

मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए समर्थन मूल्य पर गेहूं का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है।

चावड़ा ने बताया कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए—

  • इंदौर, उज्जैन, भोपाल, नर्मदापुरम संभाग में 10 अप्रैल से
  • शेष संभागों में 15 अप्रैल से
    गेहूं खरीदी प्रारंभ की जाएगी।

 कांग्रेस पर तीखा हमला

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा किसानों के नाम पर राजनीति की है और कर्जमाफी के नाम पर छल किया है। कांग्रेस नेताओं को किसानों से माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा ने स्पष्ट किया है कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और खरीदी प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

https://navbharattimes.indiatimes.com/state/madhya-pradesh/bhopal/many-decisions-were-approved-in-the-cabinet-meeting-of-madhya-pradesh-farmers-will-get-bonus-on-wheat-purchase/articleshow/118716069.cms

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष