मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

किसानों की बोनी संकट पर विधायक रजनीश सिंह मैदान में उतरे

भीमगढ़ बांध से जुड़ी RBC–TLBC नहरों का निरीक्षण, टेल तक पानी पहुंचाने के निर्देश

Seoni 15 December 2025
सिवनी यशो:- किसानों की बोनी प्रभावित होने की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए केवलारी विधानसभा क्षेत्र के किसान हितैषी विधायक ठाकुर रजनीश सिंह ने 13 दिसंबर 2025 को सुबह 10 बजे से भीमगढ़ बांध (संजय सरोवर परियोजना) से जुड़ी तिलवारा दाहिनी तट (RBC) एवं बाईं तट (TLBC) नहरों का व्यापक भ्रमण एवं निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने मशीनों से तत्काल नहरों की साफ-सफाई कराकर आखिरी गांव तक पानी पहुंचाने के सख्त निर्देश दिए।

भीमगढ़ बांध की नहरों का निरीक्षण करते विधायक ठाकुर रजनीश सिंह, किसानों को सिंचाई जल उपलब्ध कराने के निर्देश
किसानों के संकट पर विधायक रजनीश सिंह सक्रिय, भीमगढ़ नहरों का निरीक्षण कर टेल तक पानी के निर्देश

RBC क्षेत्र में जामुनपानी–सरेखा टेल का निरीक्षण

विधायक श्री सिंह ने जल उपभोक्ता संस्था जामुनपानी एवं सरेखा के अंतर्गत आने वाले कुम्हड़ा, झोला, बगलई एवं जामुनपानी नहरों का निरीक्षण किया। मौके पर ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मशीनरी लगाकर नहरों की सफाई कराई जाए ताकि टेल क्षेत्र के किसानों तक सिंचाई जल समय पर पहुंचे।

भीमगढ़ बांध की नहरों का निरीक्षण करते विधायक ठाकुर रजनीश सिंह, किसानों को सिंचाई जल उपलब्ध कराने के निर्देश
किसानों के संकट पर विधायक रजनीश सिंह सक्रिय, भीमगढ़ नहरों का निरीक्षण कर टेल तक पानी के निर्देश

TLBC नहरों में भी शीघ्र जल आपूर्ति के निर्देश

इसके पश्चात तिलवारा बाईं तट (TLBC) नहर की जल उपभोक्ता संस्था ग्वारी एवं छीन्दा के अंतर्गत सुंझरी, खैरांजी, खापा, सुनेहरा, पुत्तर्रा, डुंगरिया, रायखेड़ा, चांदनखेड़ा एवं तिंदुआ तक नहरों का निरीक्षण किया गया। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीघ्र जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जिससे किसानों की बोनी का कार्य प्रभावित न हो।

धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण, नए केंद्र का शुभारंभ

निरीक्षण भ्रमण के दौरान विधायक ने सुनेहरा, तिंदुआ, छीन्दा धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया तथा मालहनवाड़ा में नए धान उपार्जन केंद्र का पूजन कर शुभारंभ किया। उन्होंने अधिकारियों को किसानों की समय पर सही तौल एवं शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

छीन्दा टेल जलाशय और गेज निरीक्षण

विधायक ने छीन्दा टेल जलाशय का निरीक्षण कर किसानों की मांग पर पानी छोड़े जाने के निर्देश दिए। अंत में 1377 चेन क्रमांक (अहरवाड़ा पुलिया) पर पानी का गेज देखकर फिलिंग पोर्शन में मिट्टी डलवाने हेतु निर्देशित किया गया।

भीमगढ़ बांध की नहरों का निरीक्षण करते विधायक ठाकुर रजनीश सिंह, किसानों को सिंचाई जल उपलब्ध कराने के निर्देश
किसानों के संकट पर विधायक रजनीश सिंह सक्रिय, भीमगढ़ नहरों का निरीक्षण कर टेल तक पानी के निर्देश

प्रशासनिक अमला और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस दौरान सिंचाई विभाग के कार्यपालन यंत्री पी.एन. नाग,

एसडीओ के.के. सनोडिया,

अशोक मर्सकोले,

नीलेश भलावी,

उपयंत्री भरत उईके,

नायब तहसीलदार राउत,

थाना प्रभारी केवलारी प्रीतम तिलगाम,

छीन्दा पुलिस चौकी प्रभारी प्रमोद भारद्वाज सहित पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

साथ ही बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, किसान प्रतिनिधि, केंद्र प्रभारी एवं सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

किसानों ने जताया आभार

इस अवसर पर छीन्दा जनपद सदस्य मुकेश सिंह राजपूत ने कहा कि –

किसानों की विपदा की घड़ी में विधायक ठाकुर रजनीश सिंह का यह भागीरथी प्रयास सराहनीय है।

टेल क्षेत्र तक पानी पहुंचाने के निर्देश से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने विधायक,

प्रशासनिक अधिकारियों,

जनप्रतिनिधियों एवं

किसान बंधुओं का आभार व्यक्त किया।

https://www.themooknayak.com/farmer-news/farmers-in-madhya-pradesh-stand-in-lines-overnight-for-fertilizer-protests-and-road-blockades-in-several-districts-find-out-why-this-situation-has-arisen

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!