Thu, 22 Oct 2026 | 07:45:49 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें

अमरवाड़ा में उठी मांग: राजा कमलेश प्रताप शाह को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए

अमरवाड़ा में उठी मांग: राजा कमलेश प्रताप शाह को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए
शेयर करें:

 राजा कमलेश प्रताप शाह को मंत्रिमंडल में शामिल करने की प्रार्थना

Harrai 23 August 2026 हर्रई/अमरवाड़ा यशो:- अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह को मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की मांग अब जोर पकड़ती दिखाई दे रही है। क्षेत्र में उनके समर्थकों और जनसमुदाय की ओर से विधायक को मंत्री बनाए जाने की मांग के साथ राजनीतिक प्रयासों के अलावा धार्मिक आयोजन भी किए जा रहे हैं। कहीं सुंदरकांड का पाठ हो रहा है तो कहीं भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर क्षेत्र के विकास और विधायक के मंत्री बनने की मनोकामना की जा रही है। [caption id="attachment_50528" align="alignleft" width="150"]अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह को मंत्री बनाने की मांग को लेकर हर्रई में सुंदरकांड और पूजा अमरवाड़ा में उठी मांग, राजा कमलेश प्रताप शाह को मंत्रिमंडल में शामिल करने की प्रार्थना[/caption] समर्थकों का कहना है कि राजा कमलेश शाह का परिवार लंबे समय से क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए तत्पर रहा है। क्षेत्र के लोगों ने विकास और जनकल्याण की बेहतर अपेक्षाओं के साथ राजा कमलेश प्रताप शाह से भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का आग्रह किया था। इसके बाद बड़ी संख्या में जनसमुदाय और कार्यकर्ताओं के उनके साथ भाजपा में आने का दावा किया गया। अब क्षेत्र में एक प्रमुख मांग सामने आ रही है कि विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह को मंत्रिमंडल में स्थान दिया जाए, ताकि आदिवासी बहुल क्षेत्र के विकास को और अधिक गति मिल सके।

मंत्री बनने की कामना से हनुमान मंदिर में विशेष पूजा

इसी मनोकामना को लेकर हर्रई जागीर नगर के प्रसिद्ध पिंजड़ा वाले हनुमान मंदिर एवं अनगढ़ मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। भगवान श्री हनुमान जी महाराज का अभिषेक कर विधि-विधान से पूजन, आरती और सुंदरकांड का पाठ किया गया। [caption id="attachment_50529" align="alignright" width="150"]अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह को मंत्री बनाने की मांग को लेकर हर्रई में सुंदरकांड और पूजा अमरवाड़ा में उठी मांग, राजा कमलेश प्रताप शाह को मंत्रिमंडल में शामिल करने की प्रार्थना[/caption] श्रद्धालुओं ने भगवान श्री हनुमान जी महाराज से प्रार्थना की कि अमरवाड़ा विधानसभा एवं हर्रई ब्लॉक के आदिवासी बहुल क्षेत्र के विकास के लिए राजा कमलेश प्रताप शाह को शीघ्र मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए। समर्थकों का मानना है कि विधायक के मंत्री बनने से क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिल सकती है और आदिवासी अंचल में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, पेयजल सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को मजबूती मिलेगी।

चोला और श्रीफल की माला अर्पित कर की प्रार्थना

धार्मिक आयोजन के दौरान भगवान श्री हनुमान जी को चोला अर्पित किया गया तथा श्रीफल की माला चढ़ाई गई। पंडितों द्वारा विधि-विधान से मंत्रोच्चार करते हुए श्रीरामचंद्र जी की स्तुति, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ कराया गया। इसके बाद महाआरती एवं जप-माला का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और विकास के साथ विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह को मंत्रिमंडल में स्थान मिलने की कामना की।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

इस अवसर पर पंडित मंजू प्रसाद तिवारी, लक्ष्मण प्रधान, राजेश कुमार नेमा, कमलेश कुमार सोनी, सदन लाल साहू, सुनील नेमा, भारती ज्वेलर्स, विष्णु सोनी, पंडित संजय कुमार तिवारी, पंडित पराग तिवारी, विकास कुमार ठाकुर, शंभू दयाल नेमा, रमेश कुमार नेमा, चंदा पटवा, श्रीमती शैल कुमारी गुप्ता, श्रीमती हरि बाई चौरसिया, श्रीमती श्यामा बाई दुबे, श्रीमती सुमन तिवारी एवं श्रीमती उर्मिला तिवारी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

राजनीतिक प्रयासों के साथ धार्मिक आस्था का सहारा

समर्थकों का कहना है कि आदिवासी बहुल अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र विकास की दृष्टि से अभी भी कई अपेक्षाओं के साथ आगे बढ़ने की राह देख रहा है। ऐसे में विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह के मंत्रिमंडल में शामिल होने से क्षेत्र को विकास के लिए अतिरिक्त राजनीतिक प्रतिनिधित्व और नई प्राथमिकताएं मिलने की उम्मीद है। इसी उम्मीद के साथ समर्थक राजनीतिक स्तर पर प्रयास करने के साथ-साथ धार्मिक आयोजनों के माध्यम से भी ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। क्षेत्र में सुंदरकांड, हनुमान पूजन, रुद्राभिषेक और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के जरिए विधायक के मंत्री बनने की मनोकामना व्यक्त की जा रही है।

अमरवाड़ा विधानसभा में भाजपा का संगठन विस्तार, कई कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा

इसी बीच अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के हर्रई ग्रामीण अंचल में कांग्रेस से जुड़े कई कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और सरपंचों के भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का दावा भी सामने आया है। इसे क्षेत्र में भाजपा के संगठनात्मक विस्तार के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा में शामिल होने वालों में जमना प्रसाद परतेती, मकर लाल इनवाती, रामू उइके, रामदास सलाम, राम प्रसाद इनवाती, भूमन लाल धुर्वे, सीताराम धुर्वे, छोटे लाल सलाम, गणेश राम धुर्वे, शिवप्रसाद परतेती, दुर्गेश उइके, बिज्जू उइके, मकल सिंह उइके, सुनील पंद्राम, अनिल धुर्वे, अमल चंद उइके, राम किशोर इनवाती, रामकुमार सिरसाम, कृष्णा उइके, जयसिंह सूर्यवंशी और जयकुमार यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं के नाम बताए गए हैं। बताया गया कि सदस्यता ग्रहण करने वालों में स्थानीय पदाधिकारी, जनपद सदस्य, सरपंच, पंच, वरिष्ठ कार्यकर्ता और बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल हैं।

विकास को बताया भाजपा में शामिल होने की वजह

भाजपा में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं के हवाले से बताया गया कि क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा से जुड़ने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि वे विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाना चाहते हैं। वहीं, भाजपा नेताओं ने दावा किया कि अमरवाड़ा विधानसभा के ग्रामीण और आदिवासी अंचल से कार्यकर्ताओं का पार्टी से जुड़ना संगठन को और मजबूत करेगा।

विकास, रोजगार और शिक्षा को प्राथमिकता देने की बात

नवागत कार्यकर्ताओं की ओर से क्षेत्र में विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही गई। उनका कहना है कि आदिवासी अंचल में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास की आवश्यकता है। वर्तमान में विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह को मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियों के साथ धार्मिक आयोजन भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। समर्थकों की नजर अब इस बात पर है कि मंत्रिमंडल विस्तार में अमरवाड़ा विधायक को स्थान मिलता है या नहीं। [video width="480" height="864" mp4="https://dainikyashonnati.com/storage/2026/08/VID-20260823-WA0072.mp4"][/video]
यह भी पढ़े :-
28 अगस्त को बैनगंगा घाट लखनवाड़ा में होगा श्रावणी उपाकर्म पर्व शहीदों की स्मृति में टुरिया में कबड्डी प्रतियोगिता, 30 टीमों ने दिखाया दमखम मुन्ना भाई MBBS’ की तर्ज पर ‘मुन्ना भाई LLB’! दूसरे की सनद पर कोर्ट में पैरवी का आरोप बेटियां पिता को हाथों में हल्दी लगाने का अधिकार अवश्य दें : महंत विपिन बिहारी दास https://www.abplive.com/states/madhya-pradesh/kamlesh-pratap-shah-amarwara-mla-to-be-cm-mohan-yadav-cabinet-minister-bjp-ann-2736758

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष