Tue, 20 Oct 2026 | 05:43:12 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

बीजारोपण महोत्सव में विधायक दिनेश राय मुनमुन का हरित संदेश

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Dec 21, 2025 08:11 pm / Post views : 257

बीजारोपण महोत्सव में विधायक दिनेश राय मुनमुन का हरित संदेश
शेयर करें:

Seoni 21 December 2025
सिवनी यशो:- सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने रविवार, 21 दिसंबर 2025 को लखनादौन नगर स्थित शासकीय हाई स्कूल मैदान में आयोजित बीजारोपण महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। यह कार्यक्रम कदम संस्था, लखनादौन द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया।

[caption id="attachment_39084" align="alignnone" width="1280"]बीजारोपण महोत्सव में विधायक दिनेश राय मुनमुन का हरित संदेश बीजारोपण महोत्सव के दौरान शासकीय हाई स्कूल मैदान लखनादौन में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते विधायक दिनेश राय मुनमुन।[/caption]

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक श्री राय द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

इसके पश्चात संस्था प्रमुख श्रीमती मंजू किशन साहू ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथि का स्वागत किया।

“एक पौधा नहीं, आने वाली पीढ़ियों की सांस है”

अपने प्रेरक संबोधन में विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश को प्रकृति से जोड़ने का नया मार्ग दिखाया है।
उन्होंने कहा—

“हम आज जो पौधा लगाते हैं,

वह केवल हरियाली नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए ऑक्सीजन का बैंक है।

हमारी संस्कृति में वृक्ष देवतुल्य हैं,

शास्त्रों में कहा गया है— एक वृक्ष दस पुत्रों के समान होता है।”

ग्लोबल वार्मिंग से बचाव का सबसे सरल उपाय—पौधारोपण

विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य केवल सड़कों और इमारतों का निर्माण नहीं,

बल्कि स्वच्छ, हरित और संतुलित भारत का निर्माण है।

उन्होंने चेताया कि ग्लोबल वार्मिंग और बढ़ते तापमान से बचने का एकमात्र स्थायी समाधान पौधारोपण है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं व नागरिकों से आह्वान किया कि -

आगामी मानसून में कम से कम पांच पौधे अवश्य लगाएं और उनका संरक्षण अभिभावक की तरह करें।

छात्रों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के अंत में बीजारोपण से पौधा तैयार करने वाले छात्र-छात्राओं को विधायक श्री मुनमुन के हाथों पुरस्कार वितरित किए गए।

कार्यक्रम में मातृशक्ति, पर्यावरण प्रेमी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

https://c4scourses.in/agriculture/beej-utsav/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें