Tue, 20 Oct 2026 | 09:20:39 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

सिवनी में ‘मन की बात’ कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता - 98 प्रतिशत से अधिक बूथों पर हुआ आयोजन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 29, 2025 01:07 am / Post views : 653

सिवनी में ‘मन की बात’ कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता - 98 प्रतिशत से अधिक बूथों पर हुआ आयोजन
शेयर करें:

 Seoni 27 October 2025      विशेष रिपोर्ट

सिवनी यशो :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 127वें एपिसोड का रविवार को देशभर में प्रसारण हुआ। इस अवसर पर सिवनी जिला भाजपा ने संगठनात्मक सक्रियता का नया रिकॉर्ड बनाते हुए जिले के 98 प्रतिशत से अधिक बूथों में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया।

यह उपलब्धि भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के कुशल मार्गदर्शन और जिला आईटी सैल संयोजक मनोज मर्दन त्रिवेदी के सशक्त तकनीकी समन्वय का परिणाम रही।

मन की बात कार्यक्रम : सिवनी जिले की शत-प्रतिशत सहभागिता

भाजपा संगठन एप पर प्राप्त आँकड़ों के अनुसार, जिले के कुल 1407 बूथों में से 1384 बूथों में और 1592 स्थानों पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना गया।
कई बूथों में एक से अधिक स्थानों पर भी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम का श्रवण किया।

  • लखनादौन विधानसभा: 407 में से 384 बूथों में कार्यक्रम, 99% सहभागिता।

  • सिवनी विधानसभा: सभी 337 बूथों में आयोजन।

  • केवलारी विधानसभा: सभी 353 बूथों में कार्यक्रम संपन्न।

  • बरघाट विधानसभा: सभी 310 बूथों में शत-प्रतिशत आयोजन।

इस प्रकार सिवनी, केवलारी और बरघाट विधानसभा क्षेत्रों ने 100% सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

भाजपा आईटी सैल की तकनीकी पहल

भाजपा जिला आईटी सैल संयोजक मनोज मर्दन त्रिवेदी ने बताया कि जिलेभर में भाजपा के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्षों, आईटी और सोशल मीडिया टीमों के बीच निरंतर संवाद बनाकर प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया था।
प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप जिले के प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया गया।

जिला अध्यक्ष मीना बिसेन का नेतृत्व

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने स्वयं विभिन्न मंडलों में सहभागिता की।
उन्होंने लखनादौन मंडल में जिला संयोजक मनोज मर्दन त्रिवेदी एवं युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शुभम राजपूत के साथ कार्यकर्ताओं के बीच रहकर कार्यक्रम सुना, वहीं सिवनी विधायक ने बंडोल मंडल में कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता की और कार्यक्रम की संगठन एप पर अपलोडिंग में सक्रिय भूमिका निभाई।

जिला अध्यक्ष का वक्तव्य

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने कहा —

“मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी देश के हर नागरिक को प्रेरणा देते हैं।
सिवनी जिले में 98 प्रतिशत से अधिक बूथों पर यह कार्यक्रम संपन्न होना संगठन की एक ऐतिहासिक सफलता है।
इसके लिए मैं भाजपा आईटी सैल संयोजक मनोज मर्दन त्रिवेदी और सभी बूथ समितियों को हृदय से बधाई देती हूँ।”

तकनीकी चुनौतियाँ और समाधान

जिले के लखनादौन विधानसभा के केवल 23 बूथ — केदारपुर और घंसौर मंडल के सुदूर अंचलों में तकनीकी समस्या के कारण एप पर दर्ज नहीं हो सके।
भाजपा आईटी सैल संयोजक ने बताया कि इन क्षेत्रों में तकनीकी सुधार कार्य अगले माह पूर्ण कर लिया जाएगा, जिससे जिले की 100% एंट्री संगठन एप पर दर्ज हो सकेगी।

‘मन की बात’ 127वें एपिसोड

अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 127वें एपिसोड को संबोधित किया। इस बार प्रधानमंत्री ने अपने संवाद की शुरुआत छठ महापर्व के उल्लेख से की और इसे भारत की सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता का उत्सव बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि —

“छठ महापर्व संस्कृति, प्रकृति और समाज के बीच की गहरी एकता का प्रतीक है। छठ के घाटों पर समाज का हर वर्ग एक साथ खड़ा होता है, यही दृश्य भारत की सामाजिक एकता का सबसे सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है।


प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इस कार्यक्रम में स्वच्छता,

स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत पर जोर

आजादी का अमृत महोत्सव,

परीक्षाओं में सकारात्मक सोच और

समाज के प्रेरक जननायकों पर किए गए प्रसंगों ने विशेष प्रभाव छोड़ा है।

प्रदेश नेतृत्व ने दी बधाई

सिवनी जिले में कार्यक्रम की इस ऐतिहासिक सफलता पर प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने बधाई प्रेषित की है और

जिले को संगठनात्मक दृष्टि से “सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता जिला” बताते हुए प्रशंसा की है।

https://navbharattimes.indiatimes.com/india/pm-narendra-modi-mann-ki-baat-127th-episode-live-updates-bihar-vidhan-sabha-chunav-2025-chhath-puja-kharna/articleshow/124822555.cms

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष