Tue, 20 Oct 2026 | 07:38:22 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ मुद्दे को जन-जन तक पहुँचाना कांग्रेसजनों का कर्तव्य: नरेश मरावी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 21, 2025 07:56 pm / Post views : 367

राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ मुद्दे को जन-जन तक पहुँचाना कांग्रेसजनों का कर्तव्य: नरेश मरावी
शेयर करें:

 Seoni 21 September 2025

सिवनी यशो:-  मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त मोर्चा संगठन, विभाग एवं प्रकोष्ठ अध्यक्षों की बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन, सिवनी में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक का शुभारंभ स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ।

बैठक को संबोधित करते हुए नरेश मरावी ने कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष द्वारा केन्द्र सरकार की वोट चोरी से जुड़े मुद्दों को उजागर किया गया है। इसे जन-जन तक पहुँचाना कांग्रेसजनों का कर्तव्य है।

मरावी ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ हस्ताक्षर अभियान को जिले के प्रत्येक कांग्रेसजन तक पहुँचाना होगा ताकि लोकतंत्र की रक्षा की जा सके। उन्होंने सभी मोर्चा संगठन, विभाग एवं प्रकोष्ठ अध्यक्षों से आगामी जिला स्तरीय दौरा कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

बैठक का संचालन कांग्रेस नेता एड. शिव सनोडिया ने किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अनुसांगिक संगठन पार्टी की रीढ़ हैं और सभी को पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करना होगा।

आभार प्रदर्शन कांग्रेस नेता विष्णु करोसिया ने किया। उन्होंने कहा कि - भाजपा से राष्ट्रहित में मुकाबला कर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करना आज की आवश्यकता है।

बैठक में घनश्याम सनोडिया,

विजय चौरसिया, 

मदन सक्सेना, विनोद यादव, विजय उइके,

मुबारक खान,देवेंद्र ठाकुर,

योगिता सनोडिया, ललिता बघेल, अनीस खान,

तामसिंह टेम्भरे,

हुकुमचंद सनोडिया,

नितिन डहेरिया,

ध्रुवनारायण चौधरी,

अशोक गोखले,

महेंद्र राठोर,

शिवदीप डहेरिया,

नितिन बघेल,

गोपाल परते सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

https://www.navjivanindia.com/india/vote-chor-gaddi-chhod-signature-campaign-priyanka-gandhi-said-every-signature-is-as-important-as-the-vote

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें