Thu, 22 Oct 2026 | 02:30:18 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड

इंदिरा ज्योति सम्यक अभियान का सिवनी आगमन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jan 12, 2026 11:25 pm / Post views : 186

इंदिरा ज्योति सम्यक अभियान का सिवनी आगमन
शेयर करें:

इंदिरा ज्योति सम्यक अभियान की सिवनी में दस्तक, 13 जनवरी को कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

Seoni January 12, 2026

सिवनी यशो:- अखिल भारतीय कांग्रेस के मार्गदर्शन में चल रहे इंदिरा ज्योति सम्यक अभियान के अंतर्गत सिवनी जिले में कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण राजनीतिक गतिविधि आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में अभियान प्रमुख एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का 13 जनवरी 2026, सोमवार को सिवनी आगमन प्रस्तावित है।

13 जनवरी को इंदिरा भवन में होगा कार्यक्रम

इस कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय ‘इंदिरा भवन’, सिवनी में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी करेंगे। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी एवं नेता कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व रहेगा मौजूद

कार्यक्रम में अभियान प्रमुख भास्करॉव रोकड़े, मध्यप्रदेश प्रभारी पी.सी. शर्मा एवं सुरेंद्र ठाकुर  विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संगठन को दिशा देने वाले विचार साझा करेंगे।

विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस नेता होंगे शामिल

कार्यक्रम में विशेष रूप से केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश सिंह, लखनादौन विधायक योगेंद्र सिंह ‘बाबा’, प्रदेश महामंत्री द्वय राजा बघेल एवं विनोद वासनिक, बरघाट के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया, पूर्व विधायक रमेश जैन एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना की उपस्थिति रहेगी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से व्यापक सहभागिता की अपील

जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी ने जिला, ब्लॉक, मंडल, सेक्टर कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, छात्र संगठन तथा सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से इंदिरा ज्योति सम्यक अभियान कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम संगठन को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। https://revanchaltimes.com/?p=11354

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष