जन परिषद वार्षिक सम्मान समारोह - विश्व भारत की ओर देख रहा है : दीपक वोहरा
Bhopal 24 June 2026 भोपाल यशो:- जन परिषद का 37वां वार्षिक एवं सम्मान समारोह रवीन्द्र भवन, भोपाल में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में भारत के पूर्व राजदूत एवं अंतरराष्ट्रीय संबंधों के विशेषज्ञ दीपक वोहरा, अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन तथा एयर मार्शल प्रमोद श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व राजदूत दीपक वोहरा ने कहा कि जन परिषद की 37 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, उसके सेवा कार्यों तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित पहचान को देखते हुए यह विश्वासपूर्वक कहा जा सकता है कि आने वाली पीढ़ियां इसके रचनात्मक कार्यों को स्मरण करेंगी। यह भी पढ़े :-कांग्रेस संगठन को मिला नया विस्तार, जिला कार्यकारिणी की घोषणा [caption id="attachment_47544" align="alignnone" width="1024"]
भोपाल में आयोजित जन परिषद के 37वें वार्षिक एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते पूर्व राजदूत दीपक वोहरा।[/caption]
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विश्व अनेक चुनौतियों और अस्थिरताओं का सामना कर रहा है, ऐसे दौर में जन परिषद जैसी संस्थाएं समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान कर रही हैं।
यह भी पढ़े :-डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी : राष्ट्रवाद, शिक्षा और अखंड भारत के प्रखर पुरोधा
उन्होंने कहा कि वे इन दिनों अत्यंत व्यस्त थे और भोपाल आने की स्थिति में भी नहीं थे, लेकिन जब उन्होंने जन परिषद के इतिहास, उपलब्धियों और कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा अपने मित्रों से संस्था के संबंध में चर्चा की, तो सभी ने इसकी इतनी प्रशंसा की कि वे स्वयं को इस कार्यक्रम में आने से रोक नहीं सके।