Thu, 22 Oct 2026 | 08:51:05 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे

गीता भवन प्रस्ताव पर हंगामा, पार्षद बैठक छोड़ सड़क पर उतरे – निकाली अर्थी, नारेबाज़ी,जलाया पुतला

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 02, 2025 08:22 pm / Post views : 619

गीता भवन प्रस्ताव पर हंगामा, पार्षद बैठक छोड़ सड़क पर उतरे – निकाली अर्थी, नारेबाज़ी,जलाया पुतला
शेयर करें:

Seoni 02 September 2025

सिवनी यशो:-  नगर पालिका परिषद सिवनी की विशेष बैठक में सोमवार को गहमा-गहमी और विवाद का माहौल देखने को मिला।

कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया द्वारा गीता भवन निर्माण के प्रस्ताव को बदलने की कोशिश पर कांग्रेस पार्षदों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों ने भी कड़ा विरोध दर्ज कराया।

[caption id="attachment_34498" align="alignleft" width="300"]सिवनी नगर पालिका बैठक में गीता भवन प्रस्ताव पर हंगामा सिवनी नगर पालिका बैठक में गीता भवन प्रस्ताव पर हंगामा, नागरिकों ने निकाली अर्थी[/caption]

नागरिकों का आक्रोश: अर्थी जलाई, नारेबाज़ी हुई

नगर पालिका परिषद की बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया ने गीता भवन निर्माण का नया प्रस्ताव सी.वी. रमन वार्ड (अपना पार्क) में रखने की कोशिश की।

जबकि, यह प्रस्ताव पहले से ही रानी दुर्गावती वार्ड (पुरानी कृषि उपज मंडी स्थल) में सर्वसम्मति से स्वीकृत हो चुका था।

इसकी खबर लगते ही रानी दुर्गावती वार्ड के जागरूक नागरिक राजेश मानाठाकुर और जगदीश गुप्ता ने वार्डवासियों को सूचित किया।

सुबह से ही छिंदवाड़ा चौक पर सैकड़ों नागरिक एकत्रित हुए।

नाराज़ नागरिकों ने “आदिवासियों का हक मत छीनो, -

ज्ञानचंद सनोडिया होश में आओ” जैसे नारे लगाए

और कार्यकारी अध्यक्ष की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर उसे नगरपालिका के सामने जलाया।

इसके बाद नागरिकों ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गीता भवन निर्माण पूर्व प्रस्तावित स्थल रानी दुर्गावती वार्ड में ही कराने की मांग की।

पार्षदों का विरोध

बैठक के दौरान कांग्रेस पार्षदों ने भी कहा कि-

30 सितम्बर 2024 को सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के अनुसार गीता भवन का निर्माण रानी दुर्गावती वार्ड में ही होना चाहिए।

करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन में 750 सीटों का विशाल हाल होगा,

जहाँ बच्चों के लिए शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

बैठक स्थगित

पार्षदों और नागरिकों के दबाव के चलते अंततः प्रस्ताव रद्द कर पूर्व प्रस्ताव को बरकरार रखा गया।

इससे नाराज़ कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया ने अन्य विषयों पर चर्चा किए बिना- 

बैठक स्थगित कर दी। अब शेष विषयों पर चर्चा 02 सितम्बर 2025 को सुबह 11 बजे होगी।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें