छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

वीर जवानों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा देश भक्ति के गीतों से गूंजा शहर

दशहरा मैदान में वंदेमातरम के गीत से प्रारंभ हुई यात्रा, अमित ठेंगे चौक में पहुंचकर राष्ट्रगान से समाप्त हुई

 Chhindwara 16 May 2025

छिंदवाड़ा यशो:- देश के वीर जवानों के सम्मान में भाजपा संगठन द्वारा तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) निकाली गई इस यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता एवं आम लोगों ने भाग लिया दशहरा मैदान से शुरू हुई इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और भारत माता जिंदाबाद के साथ वंदेमातरम के नारों से मैदान गुंजाएमान हो गया। पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 26 लोगों मौत के घाट उतारने के बाद केन्द्र सरकार ने पकिस्तान से बदला लेते हुए सेना को कार्रवाई का आदेश दिया था जिसके तहत सेना ने 100 से अधिक आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया और पकिस्तान को मुंहतोड जवाब दिया।

देश के वीर जवानों के सम्मान में भाजपा ने पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकालने का आव्हान किया था। इसी के तहत शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा में जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव, सांसद बंटी विवेक साहू, पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्रभान, पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, आम जनमानस बड़ी संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए तिरंगा यात्रा दशहरा मैदान से निकली और फव्वारा चौक होते हुए मानसरोवर काम्पलेक्स अमित ठेंगे चौक में समाप्त हुई, तिरंगा यात्रा के दौरान यात्रा में शामिल लोग देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों के नारे लगा रहे थे।

यात्रा मार्ग पर भारत माता जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गुंजायमान हुआ, दशहरा मैदान में वंदेमातरम गीत से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा का समापन अमित ठेंगे चौक पर राष्ट्रगान गाकर समाप्त हुआ।

वीर जवानों के सम्मान में निकली तिरंगा

सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि पकिस्तान प्रयोजित आतंकवादियों को आपरेशन सिंदूर के माध्यम से हमारे देश की सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर मारा और आतंकवादियों के अड्डे नष्ट किये और भारत को विजय श्री मिली,सेना ने पूरे जोश के साथ पाकिस्तान में हमला किया पूरे देश का व्यक्ति अपने आप में गर्व महसूस कर रहा है। इसी के तहत आज शहर में तिरंगा यात्रा निकली जिसमें जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए हैं। यात्रा को लेकर भाजपा के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारे सेना ने आपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया है। सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई है। जिसमें सभी लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता दी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!