सिवनी यशो:- प्रदेश सरकार पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 30 मार्च शनिवर को सिवनी जिले की बरघाट विधानसभा के प्रवास पर रहेंगे । श्री पटेल दोपहर 3:00 बजे ग्राम बोरी पहुँचकर वरिष्ठ समाजसेवी हरकचंद टेमरे के निवास पर उनसे एवं परिवारजनों से भेंट करेंगे । इसके पश्चात धारना पहुँचकर धारना मंडल के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकत्र्ताओं एवं आमजनों की आयोजित बैठक में शामिल होकर चर्चा करेंगे । कैबिनेट मंत्री श्री पटेल के इस चुनावी प्रवास के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे सहित वरिष्ट भाजपा नेता, क्षेत्रीय विधायक कमल मर्सकोले उपस्थित रहेंगे ।
Related Articles
Check Also
Close



