34वीं सीनियर राष्ट्रीय वुशु स्पर्धा में मध्यप्रदेश का नेतृत्व करेंगे प्रकाश कुशवाहा एवं योतिश लांजेवार

Table of Contents
Toggle– सिवनी के खिलाड़ियों को जयपुर में 14 से 19 जून तक राष्ट्रीय मंच पर खेलने का अवसर
सिवनी यशो –राजस्थान के जयपुर स्थित पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में 14 से 19 जून तक आयोजित होने जा रही 34वीं सीनियर राष्ट्रीय वुशु स्पर्धा में मध्यप्रदेश टीम का नेतृत्व सिवनी के दो होनहार खिलाड़ी प्रकाश कुशवाहा एवं योतिश लांजेवार करेंगे।
इन दोनों खिलाड़ियों ने हाल ही में जबलपुर के रानीताल इंडोर हॉल में मध्यप्रदेश वुशु संघ एवं खेल युवा कल्याण विभाग द्वारा 2 व 3 मई को आयोजित राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। सिवनी जिले के मुख्य वुशु प्रशिक्षक सोहनलाल सेन के निर्देशन में खिलाड़ियों ने 11 स्वर्ण, 9 रजत एवं 3 कांस्य पदक अर्जित किए।
प्रकाश कुशवाहा ने कुंगफू सॉफ्ट वेपन्स वर्ग में और योतिश लांजेवार ने 85 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य विजेता बन राष्ट्रीय स्पर्धा में चयन पाया। इसके अतिरिक्त, दोनों खिलाड़ी देवास में आयोजित भारतीय वुशु संघ की चयन स्पर्धा में भी सफल रहे।
गौरतलब है कि योतिश लांजेवार पूर्व में स्कूल गेम्स की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीत चुके हैं, और निरंतर उच्च स्तर पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
सभी खिलाड़ी श्री महावीर व्यायामशाला, सुभाष वार्ड, सिवनी में नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। संस्था द्वारा वर्षभर खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पदक अर्जित किए जाते हैं।
समूह बधाई एवं शुभकामनाएं
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर सिवनी विधायक मुनमुन राय, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी मनु धुर्वे, जिला क्रीड़ा अधिकारी जस्सी थॉमस, श्री महावीर व्यायामशाला अध्यक्ष प्रसन्न मालू, प्रशिक्षक सोहनलाल सेन सहित अनेक गणमान्य नागरिकों और संस्था पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की हैं। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से –
शंकर लाल सोनी, मनीष मिश्रा (विधायक प्रतिनिधि), धीरज पाल, देवेंद्र ठाकुर, अनिल राजपूत, संदीप मिश्रा, भावना गायकवाड़, सुनील मर्सकोले, निर्मल सिंह, छिद्दी लाल श्रीवास, हीरालाल सोनी, किशोर यादव, रामायण पटेल, चंचल दास आहूजा, विनोद सोनी, दादू निखिलेंद्र सिंह, अंकित मिश्रा, राकेश मालवीय, संदीप नेमा, शीतल नामदेव, मनीष साठवने, आकाश सोनी, प्रतीक कोसीक, आशीष यादव, प्रकाश कुशवाह, संतोष नामदेव, नरेश नामदेव, मनीष तुमन्ने एवं श्री महावीर व्यायामशाला एवं जिला वुशु संघ के समस्त सदस्य शामिल हैं।



