मध्यप्रदेशसिवनी

प्रेस एसोसिएशन ऑफ सिवनी का चुनाव सम्पन्न, अयोध्या विश्वकर्मा पुनः अध्यक्ष निर्वाचित

सद्भावपूर्ण माहौल में हुआ मतदान, कई पदों पर कांटे की टक्कर – विनोद दुबे, राजेन्द्र ‘पिन्टू’ तरवरे, अभिनय जैन और संजीव क्रिडिया विजयी

Seoni 09 November 2025

सिवनी यशो:- प्रेस एसोसिएशन ऑफ सिवनी (मध्यप्रदेश) के रविवार को सम्पन्न हुए चुनाव में अयोध्या विश्वकर्मा दूसरी बार पुनः अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। चुनाव को लेकर बीते कुछ दिनों से पत्रकारों में खासा उत्साह और गहमागमी बनी रही।

“अयोध्या विश्वकर्मा अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद
प्रेस एसोसिएशन ऑफ सिवनी का चुनाव सम्पन्न, अयोध्या विश्वकर्मा पुनः अध्यक्ष निर्वाचित

चुनाव अधिकारियों की उपस्थिति में नगर की होटल बाहुबली में 9 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। इसके पश्चात मतगणना प्रारंभ हुई।

एक दिन पूर्व मतदाता सूची का परीक्षण एसोसिएशन की परीक्षण समिति द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप किया गया था, जिससे चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

🗳️ प्रेस एसोसिएशन चुनाव परिणाम एक नजर में:

पद विजेता प्राप्त मत उपविजेता/अन्य प्रत्याशी प्राप्त मत
अध्यक्ष अयोध्या विश्वकर्मा 52 वाहिद खान / मोनू राकेशिया 28 / 13
उपाध्यक्ष (1) विनोद दुबे 57 काबिज खान / महेन्द्र शाह मर्सकोले 56 / 48
सचिव राजेन्द्र ‘पिन्टू’ तरवरे 57 नीरज वर्मा 32
सह सचिव अभिनय जैन 62 शुभम शर्मा / संदीप लाहोरिया 45 / 49
कोषाध्यक्ष संजीव क्रिडिया 66 विनोद यादव 21

✍️ शांतिपूर्ण मतदान और उत्साहपूर्ण माहौल

मतदान के दौरान पत्रकारों में लोकतांत्रिक उत्साह देखने को मिला। मतदान स्थल पर सुबह से ही सदस्यों की भीड़ रही। चुनाव अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों ने पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराया और प्रेस एसोसिएशन चुनाव परिणाम की घोषणा की

🗣️ विजेताओं का धन्यवाद ज्ञापन

विजयी उम्मीदवारों ने सभी मतदाताओं और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एसोसिएशन पत्रकारों की एकता और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

https://www.khabaraajtak24.in/2025/10/9.html

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!