छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन का सघंन जनसंपर्क जारी

गांव-गांव पहुंचकर मतदाता बंधुओं से ले रहे आशीर्वाद

भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन का सघंन जनसंपर्क जारी - Seoni News

सिवनी यशो:- कांग्रेस सरकार की सत्ता सबने देखी है और कांग्रेस कार्यकाल में आमजनता को कितना कष्ट होता था उसका एहसास आम जनता को है। यह पूरा प्रदेश बीमारू प्रदेश के नाम से जाना जाता था। कांग्रेस के समय न तो अच्छी सड़के थी, न बिजली थी, न सिंचाई के पर्याप्त साधन किसानो के साथ कितना अपमानजनक व्यवहार होता था इसका दर्द किसान भूल नहीं सकता। उक्ताशय की बात सिवनी विधायन सभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री दिनेश राय मुनमुन ने बुधवार को ग्रामीण क्षेत्र के चुनावी जनसंपर्क के दौरान कही। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार भाजपा प्रत्याशी श्री दिनेश राय मुनमुन ने ग्राम बेरीनाला से जनसंपर्क अभियान आरंभ कर ग्राम गोरखपुर, भर्रुटोला, उमरिया, झिलमिली, बोरिया, टाडे, परासिया, बेलखेड़ी, खिरखिरी, खमरिया, भाजीपानी, लुंगसा, सालीवाड़ा, थावरी, कलारबाँकी, देवरी, बजरवाड़ा, कांचना, जोगीवाड़ा, जेवनारा, मेहलोन, पोंडी, बीसावाडी, कुकलाह आदि ग्रामों मे भाजपा पदाधिकारियों जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ सघंन जनसंपर्क कर मतदाता बंधुओं से आशीर्वाद प्राप्त किया।

भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन का सघंन जनसंपर्क जारी - Seoni News

जनसंपर्क अभियान के दौरान श्री दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि किसानों को बैंको से 18 प्रतिशत के चक्रवृद्धि ब्याज पर कांग्रेस कृषि ऋण देती थी और कई बार तो बिन ऋण लिये भी उन पर ऋण चढ़ा देती थी और किसानों के सम्मान को सरेबाजार नीलाम करती थी किसानों के घर से सामान, बैल आदि बैंक वाले उठा ले जाते थे और उनकी जमीन को कुर्क कर लिया जाता था परंतु प्रदेश में संवेदनशील शिवराज सरकार ने किसानों को अनेक सुविधाएँ देते हुये शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण देने का ऐतिहासिक कदम उठाते हुये पूरे देश में एक मिसाल कायम की और स्पष्ट कर दिया कि किसानों से ऋण वसूली के नाम पर उनका अपमान नहीं किया जायेगा । आज प्रदेश को भाजपा की सरकार ने बीमारू राज्य से विकासशील राज्य की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है । दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि संपूर्ण प्रदेश के विकास के साथ सिवनी जिले में भी विकास के अनेको कार्य हुये है शिवराज सरकार ने सिवनी विधानसभा को जो सौगाते दी है उनकी क्षेत्र की जनता को जानकारी है उन विकास कार्यो का सभी को फायदा भी हो रहा है । श्री राय ने कहा क जो विकास भाजपा ने किया है वह कांग्रेस कभी नहीं कर सकती चुनाव के समय केवल बड़ी बड़ी बाते करते है और काम कुछ नहीं करते। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों देवतुल्य कार्यकर्ताओं समर्थकों एवं बड़ी संख्या मे ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button