छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

पुण्यश्लोक देवी अहिल्या बाई होलकर का सामाजिक योगदान पर होगा व्याख्यान

पूजा लॉज में रविवार को होगा आयोजन

Chhindwara 31 May 2025
छिंदवाड़ा यशो:- रविवार को दोपहर 4 बजे परासिया रोड स्थित पूजा लॉज में पुण्यश्लोक देवी अहिल्या बाई होलकर का सामाजिक योगदान पर व्याख्यान आयोजित किया जा रहा है।जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्र सेविका समिति की विभाग पालक सेवानिवृत उच्च श्रेणी शिक्षिका श्रीमती किरण आठले जी का उद्बोधन प्राप्त होगा।

मां अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी समारोह समिति की जिला सह संयोजिका सेवंती बरखानिया ने बताया कि राष्ट्र की सांस्कृतिक, सामाजिक, धार्मिक एवं आर्थिक पुनरुत्थान के क्षेत्र में योगदान देने वाले विभिन्न महापुरुषों का पुण्य स्मरण सदैव समाज करता है।

मां अहिल्या बाई होलकर त्रिशताब्दी समारोह समिति छिंदवाड़ा द्वारा इसी निमित्त पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर के द्वारा उनके जीवनकाल में किये गये बहु आयामी कार्यों को स्मरण करने के निमित्त एक व्याख्यान कार्यक्रम दिनांक 1 जून दिन रविवार को दोपहर 4 बजे परासिया रोड स्थित पूजा लॉज में आयोजित किया जा रहा है।जिसमें आपकी गरिमामयी उपस्थिति प्रार्थनीय है। कार्यक्रम में मुख्या अतिथि प्रोफेसर श्रीमती संध्या शर्मा जी और मुख्यवक्ता राष्ट्र सेविका समिति की विभाग पालका सेवानिवृत उच्च श्रेणी शिक्षिका श्रीमती किरण आठले उपस्थित रहेंगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!