छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

आज कमलनाथ व नकुलनाथ संगठनात्मक बैठक में होंगे उपस्थित

तीन विधानसभाओं व छिन्दवाड़ा ग्रामीण भाग एक व दो की होगी बैठक

Chhindwara 31 May 2025
छिंदवाड़ा यशो:- मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ आज रविवार को संगठनात्मक बैठकों में उपस्थित होंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार दिनांक 1 जून 2025 दिन रविवार को प्रात: 10.30 बजे  कमलनाथ जी एवं नकुलनाथ चौरई विधानसभा के समस्त प्रभारीगण, पर्यवेक्षकगण, ब्लॉक अध्यक्षगण, कार्यकारी अध्यक्ष एवं ब्लॉक समन्वयकगण, उप ब्लॉक शहर अध्यक्षगण एवं कार्यकारी अध्यक्षगण व क्षेत्रीय कमेटी अध्यक्षगण की आयोजित बैठक में उपस्थित होंगे।

प्रात: 11.30 बजे जुन्नारदेव विधानसभा के समस्त प्रभारीगण, पर्यवेक्षकगण, ब्लॉक अध्यक्षगण, कार्यकारी अध्यक्षगण एवं ब्लॉक समन्वयकगण, उप ब्लॉक शहर अध्यक्षगण एवं कार्यकारी अध्यक्षगण तथा क्षेत्रीय कमेटी अध्यक्षगण की आयोजित बैठक में उपस्थित होंगे। दोपहर 12.30 बजे अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के समस्त प्रभारीगण, पर्यवेक्षकगण, ब्लॉक अध्यक्षगण, कार्यकारी अध्यक्षगण, ब्लॉक समन्वयकगण, उपब्लॉक, शहर अध्यक्षगण, कार्यकारी अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय कमेटी अध्यक्षगण की आयोजित बैठक में उपस्थित होंगे।

नेताद्वय सांय 5.30 बजे छिन्दवाड़ा ग्रामीण भाग 1 व भाग 2 के पर्यवेक्षक, ब्लॉक अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, ब्लॉक समन्वयक व क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की आयोजित बैठक में सम्मिलित होंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!