मध्यप्रदेशसिवनी

रेल संघर्ष समिति ने रामटेक – गोटेगाँव रेल मार्ग स्वीकृति की मांग की

रेलमंत्री सहित सांसद को सौंपा ज्ञापन रेल सुविधाएँ एवं विस्तार की  मांग की 

 Seoni 22 May 2025
सिवनी यशो :- अमृत भारत योजना के अन्तर्गत पुर्नविकसित कार्यक्रम के शुभारंत के अवसर पर सिवनी रेलवे स्टेशन में उपस्थित जिला रेलसंघर्ष समिति के अध्यक्ष ठा. जयप्रकाश सिंह परिहार ने  रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के नाम बालाघाट-सिवनी सांसद एवं डी.आर.एम. नागपुर मंडल दक्षिण पूर्व मध्य रेल विभाग रेल्वे संबंधित विभिन्न मांगो का ज्ञापन  सौंपा ।
 ज्ञापन में उल्लेख किया है कि  सन 2018 में छिन्दवाड़ा, सिवनी, नैनपुर, मण्डला, बालाघाट जबलपुर नैरोगेज रेल्वे लाईन के ब्राडगेज रेल्वे लाईन में अमान परिवर्तन पश्चात इस क्षेत्र के रेलवे विकास 100 वर्षो से भी अधिक समय से पिछडी दशा में पड़ा हुआ है। जबकि इसे भी दुनिया के बढते विकास की नक्शे कदम पर आगे बढऩा था, महाकौशल अंचल के सांसदो की इस क्षेत्र के रेल विकास की ओर घोर अपेक्षा के कारण इस क्षेत्र का रेल विकास पिछड़ा पडा हुुआ है, जनता बहुत ही आक्रोशित है , इस क्षेत्र की जनता के आग्रह पर ब्राडगेज रेल्वे संघर्ष समिति सिवनी द्वारा अनेकों बार आंदोलन धरना एवं ज्ञापन के द्वारा रेल्वे मंत्रालय एवं जिले के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपकर रेल विकास की मांग की गई।
 जिसमें सिवनी, बरघाट, कटंगी के स्वीकृति सर्वे के अनुसार रेल लाईन का शीघ्र निर्माण कार्य किया जाना, रामटेक से गोटेगांव तक व्हाया खवासा, कुरई, सिवनी होकर नवीन रेल लाईन का निर्माण कार्य नागपुर को जबलपुर से जोडा जाकर, बहुप्रतिक्षित जबलपुर रेल यातायात प्रारंभ कर महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश को गति प्रदान की जावे, ज्ञात रहे कि प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हाराव जी के कार्यकाल में इस रेल्वे लाईन की स्वीकृति तत्कालीन प्रधानमंत्री ने घोषणा कर दी थी, इस मांग के संबंध में तत्कालीन केबिनेट मंत्री सुश्री विमला वर्मा ने लम्बे समय तक रेल मंत्रालय से पत्राचार किया।
 ज्ञापन में मांग की गई है कि सिवनी स्टेशन से जबलपुर से चित्रकूट एक्सप्रेस को जबलपुर से नैनपुर, सिवनी, छिन्दवाडा चलाया जाये। अमरावती एक्सप्रेस को व्हाया सिवनी, छिन्दवाड़ा सप्ताह में 3 दिन चलाया जाये, इंदौर, छिन्दवाड़ा, सिवनी, नैनपुर, बालाघाट, गोंदिया, रायपुर तक टेऊन चलाई जाये। मंडला फोर्ट ट्रेन को बैतूल तक बढ़ाकर चलाया जाए। जबलपुर, नैनपुर, सिवनी, छिन्दवाड़ा होते हुए एक पैसेंजन टेऊन अपडाउन चलाई जाए। छिन्दवाड़ा, नैनपुर के अतिरिक्त एक-एक चक्कर चलाई जाए, दयोदय एक्सप्रेस को  जबलपुर से छिन्दवाड़ा तक चलाई जाए, इंदौर छिन्दवाड़ा पेंचवती टेऊन को रात्रि के समय सिवनी से चलाई जाए।
छिन्दवाड़ा, सिवनी, नैनपुर, मंडला, घंसौर, बालाघाट, गोंदिया तक जबलपुर रेल लाईन वर्तमान में एक मार्ग सिंगल लाईन निर्माण का कार्य किया गया है इस लाईन पर यातायात का भारी दबाव होने के कारण दक्षिण भारत को उत्तर भारत को जोडऩे का एक मात्र रेल मार्ग यही है इस मार्ग को अतिशीद्य्र दोहरीकरण किया जाए।  वर्तमान में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का रेल मंडल कार्यालय नागपुर में स्थित है जबकि इस रेल मंडल का 90 प्रतिशत कार्यक्षेत्र मध्यप्रदेश में स्थित है अत: इस मंडल कार्यालय को स्थानांतरण कर सिवनी जिला मुख्यालय में स्थापित किया जाए। गतिशक्ति योजना अन्तर्गत कोटेशन आधारित बगैर निविदा के जो भी कार्य सिवनी रेल्वे स्टेशन में कराये गये है उसमें भारी भ्रष्टाचार किया गया है तत्संबध में किये गये विगत 6 माह के दौरान कार्यो की की जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की जाए। स्टेशन परिक्षेत्र में कार्य कर रहें माल धक्का मजदूरों का ईपीएफ नम्बर अनिवार्य किया जाए।
कार्यक्रम में विनोद यादव, नईम खान, गेंदलाल भलावी, धु्रवनारायण चौधरी, रंजीत परिहार, मुन्नालाल यादव, विनोद नाग सहित बडी संख्या में रेल संघर्ष समिति के पदाधिकारी गण उपस्थित रहें।  

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!