सिवनी यशो:- मंगलवार, 01 अगस्त को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा निकाली जा रही विधानसभा रथयात्रा का क्षेत्रांतर्गत जगह- जगह स्वागत किया जा रहा है।
ज्ञात होवे कि विधायक श्री राय द्वारा सिवनी नगर की ऐतिहासिक धरोहर दलसागर तालाब के टापू पर आदिवासी गौरव राजा दलपत शाह जी की आदमकद प्रतिमा स्थापित कराई जा रही है। तथा प्रतिमा स्थल पर देवस्थानों से एकत्र की गयी पवित्र मिट्टी रखी जाएगी। जिस हेतु श्री राय द्वारा क्षेत्रांतर्गत विधानसभा रथ यात्रा निकाल पवित्र मिट्टी एकत्र की जा रही है। विधानसभा रथयात्रा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार प्रात: 10:30 बजे विधायक श्री राय ने ग्राम लोनिया में पूजन उपरांत यात्रा प्रारंभ कर भाजपा मंडल लखनवाड़ा के ग्राम ढेकी, तिघरा, परतापुर, कोनियापार, बम्होरी, फरेंदा, लखनवाड़ा, पिंडरई, संगई, गंगई, सरगापुर, कारीरात, भण्डारपुर, चांवडी, खमरिया, थरेली, गोबरबेली, मेहगांव, ऐरपा, कातलबोडी, बघौडी, मरझोर, सिमरिया, पलारी, बटवानी, सीलादेही, नंदौरा, जमुनिया, बघराज एवं खापा आदि 31 ग्रामो में रथयात्रा लेकर पहुंचे ग्रामीणों से देवठानों व देवभूमि की पवित्र मिट्टी कलश मे एकत्र किया। इसके अलावा श्री राय ने ग्राम पिंडरई, मरझोर में जल जीवन मिशन के कार्यों एवं ग्राम ऐरपा मे टीन शेड का भूमिपूजन व सभामंच का लोकार्पण किया। इस दौरान विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी के विधानसभा रथयात्रा लेकर उक्त ग्रामों मे पहुंचने पर जगह- जगह ग्रामीणों जनों द्वारा फूल मालाओं से आत्मीय स्वागत कर कलश मे देवस्थानों की पवित्र मिट्टी डाली गयी। इस अवसर पर सर्वश्री संतोष अग्रवाल वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष भाजपा, श्रीमती किरण भलावी अध्यक्ष जनपद पंचायत सिवनी, नितेन्द्र गुड्डू बघेल, बेनीराम चंद्रवंशी मंडल महामंत्री, घनश्याम सराठे वन समिति अध्यक्ष, दुर्गेश चक्रवर्ती मंडल अध्यक्ष भाजयुमो, हरिशंकर साहू सरपंच, मदन मर्सकोले सरपंच, मनीष बघेल, हितेश सूर्यवंशी उपसरपंच, कोमल बघेल जनपद सदस्य, हरनाम सिंह बघेल, शरद सूर्यवंशी भाजयुमो उपाध्यक्ष, नीलम उइके, एसटी मोर्चा अध्यक्ष, अरुण सूर्यवंशी, पप्पू चौधरी, परसराम सनोडिया, नीतेश सनोडिया, पंजू अहिरवार, शमीम अंसारी, श्याम ब्रम्हवंशी, श्रीमती रुक्मणी सनोडिया, सरस्वती सनोडिया, शारदा सनोडिया, कीर्ति सनोडिया, छाया लालेश्वर, सुनीता सतनामी , रजनी लालेश्वर, छोटी बाई रंगारे, शीला रंगारे, रंजीता शिववंशी, अटल बघेल, राहुल सनोडिया , हरिगिरी गोस्वामी, सुरेन्द्र शेरु माल्या, विक्की बघेल, रुपराम बघेल , पदम सनोडिया , चेतराम डहेरिया , जेष्ठ-श्रेष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं सहित बडी संख्या मे ग्रामीण जनों की गरिमामय उपस्थिति रही।






