सिवनी यशो:- सिवनी नगर पालिका परिषद के पृथ्वीराज चौहान वार्ड क्रमांक 24 के भाजपा से निर्वाचित पार्षद रविशंकर उर्फ गुड्डा भांगरे के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका आज मंगलवार को प्रधान जिला न्यायाधीश सिवनी ने निरस्त कर दिया ।
ज्ञात हो कि सिवनी नगर पालिका परिषद के निर्वाचन की एक निर्वाचन याचिका पृथ्वीराज चौहान वार्ड से भाजपा के निर्वाचित पार्षद रविशंकर भांगरे के निर्वाचन को शून्य घोषित किये जाने हेतु चुनाव में परास्त प्रत्याशी अधिवक्ता राज गोस्वामी ने जिला न्यायालय सिवनी में इस आधार पर चुनौती देते हुये प्रस्तुत की थी कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद पृथ्वीराज चौहान वार्ड की मतदाता सूची में गलत तरीके से अधिवक्ता नितेश हेडाऊ का नाम जोड़ा गया जिन्होंने चुनाव लड़ा और उन्हें 278 वोट मिले यदि उनका नाम गलत तरीके से नहीं जोड़ा जाता तो नितेश हेडाऊ को मिले 278 वोट मुझे मिलत और रविशंकर भांगरे चुनाव नहीं जीत पाते । ऐसी स्थिती में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद अवैध रूप से नाम जोडऩे से पृथ्वी राज चौहान वार्ड क्रमांक 24 का चुनाव प्रभावित हुआ और मैं चुनाव हार गया ऐसी स्थिती में उक्त संपन्न चुनाव अवैध एवं शून्य घोषित किया जावे । विद्वान जिला न्यायाधीश महोदय सिवन ने उभय पक्षों की साक्ष्य एवं दलीलों के प्रकाश में अधिवक्ता राज गोस्वामी के द्वारा पृथ्वीराज चौहान वार्ड क्रमांक 24 में भाजपा के विजयी प्रत्याशी रविशंकर उर्फ गुड्डा भांगरे के विरूद्ध चुनाव शुन्य घोषित करने की याचिका को प्रमाणित न पाते हुये निरस्त कर दिया है ।
भाजपा के निर्वाचित पार्षद रविशंकर उर्फ गुड्डा भांगरें की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद सोनी एवं विनोद सोनी द्वारा पैरवी की गयी ।





