छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिसिवनी

अयोध्या में राम मंदिर का पुन: निर्माण, सादियों की व्याकुल प्रतिक्षा का अंत और उत्सव का अवसर है – बालरूप हनुमान मंदिर

बालारूप हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अवसर होंगे विविध आयोजन

सिवनी यशो:- हमारे जिन पुरखों ने अपनी शपथ, संकल्प, को पूरा करने के लिए संघर्ष और प्राणों का बलिदान दिया है आज अयोध्या में राम मंदिर का पुन: निर्माण उनकी सादियों की व्याकुल प्रतिक्षा का समापन होगा। अपने उन पुरुखों के बलिदानों के लिए यदि हम एक दीपक उनकी आत्माशांति के लिए भी प्रज्वलित करेंगे तो उनके संघर्ष से उत्कर्ष तक के सादियों का सफर और संकल्प भी पूरा होगा। इस आशय की अपील बालरुप हनुमान मंदिर समिति द्वारा समस्त नगर वासियों से की गई है।
मंदिर समिति द्वारा कहा गया कि, हमारे रोम रोम, मन और प्राण में राम विराजते हैं। प्रभु श्री राम प्रात: की प्रथम स्मृति हैं, प्रभात का स्वर है, संध्या की आरती है और दुख दुपहरिया की सघन छांव है। यह हमारे किन्ही पुण्य कार्यों का ही फल है कि हम अपने जीवन काल में प्रभु श्रीराम को उनकी अपनी अयोध्या में विराजमान होते देख रहैं हैं जिनके, विराजमान होने की प्रतीक्षा सदियों से की जा रही थी। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जीवन में एक नई खुशहाली का अवसर है और इस उत्सव के रूप में मनाने को समूचे देशवासियों, जिले वासियों की तरह राम मंदिर समिति भी आतुर है इस हेतु, इस श्रंखला को पूरा करने के उद्देश्य बालरुप हनुमान मंदिर समिति दो दिवसीय विभिन्न धार्मिक आयोजन कर रही है।
मंदिर समिति बताया गया कि, इस अवसर पर आगामी 21 एवं 22 जनवरी को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम रखे गए हैं जिसके अंतर्गत 21 जनवरी को मंदिर का 18वां पाटोत्सव तथा गौलोक गामी जगतगुरु शंकराचार्य जी के दंड दीक्षा सन्यास दिवस पर मंदिर के गर्भ ग्रह में प्रात: 6 बजे अभिषेक होगा। तत्पश्चात यहां विराजित गणेश जी,बालरूप हनुमानजी, कालभैरव जी शिवलिंग एवं पंचमुखी हनुमान जी का श्रृंगार किया जाकर आरती होगी। जबकि दोपहर 12:00 बजे हवन पूजन एवं इसके पश्चात कन्याभोज व कन्यापूजन किया जाएगा इसके साथ ही महाप्रसाद का वितरण भी होगा एवं संध्या 7:00 बजे आरती के पश्चात रात्रि 8:00 बजे से पादुका का पूजन कार्यक्रम रखा गया है !
मंदिर समिति द्वारा बताया गया की 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर मंदिर में प्रात: 11:00 बजे से राम संकीर्तन प्रारंभ होगा भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर समिति द्वारा अयोध्या के कार्यक्रम के चलित प्रसारण हेतु एक बड़े टीवी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है ताकि भक्तजन इस अलौकिक क्षणों को संकीर्तन करते हुए देख सकेंगे एवं अयोध्या में आयोजित आरती के साथ ही यहां मंदिर में भी भक्तगण आरती करेंगे!
मंदिर समिति द्वारा अयोध्या कार्यक्रम की आरती के पश्चात मंदिर से एक शोभा यात्रा शुक्रवारी स्थित राम मंदिर मे भगवान श्री राम को भोग अर्पित करने हेतु गाजे बाजे के साथ पहुंचेंगी। यहां से वापस लौट कर मंदिर में भंडारा प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसी श्रखंला मे मंदिर समिति द्वारा एक विशाल दीपोत्सव कार्यक्रम रखा गया है जो संध्या 6:30 बजे से प्रारंभ हो जाएगा एवं मंदिर की आरती के पश्चात समिति द्वारा अलौकिक, आकर्षक, आकाशीय आतिशबाजी की जाएगी एवं अयोध्या में प्रभु श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के चिरप्रतीक्षित गौरवशाली अवसर के लिए लोगों को शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी जाएगीं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!