छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिव्यापारसिवनी

राममय हुआ पूरा नगर, 22 जनवरी को ऐतिहासिक बनाने जुटे रामभक्त

सिवनी यशो:- 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जिले में भी व्यापक तैयारियाँ को अंतिम रूप दिया जा रहा है । सकल हिन्दु समाज इस ऐतिहासिक आयोजन को भव्यता देने के लिये जुटा हुआ है और अपने अपने घर, क्षेत्र, मंदिर को अयोध्या बनाने में जुटे हैं। विभिन्न संगठन इसे यादगार बनाना चाहते हैं। इसके साथ ही जिले के मंदिरों में पूजा-पाठ के साथ ही भजन-कीर्तन के धार्मिक आयोजन प्रारंभ हो गये है तो कुछ स्थानों पर 22 जनवरी से अनेक बड़े आयोजनों की शुरूवात होगी ।
अयोध्या में भगवान राम के मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम तय है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश-विदेश से भी लोग आ रहे हैं। इसको लेकर हर जिले के हर ग्राम ग्राम तक अलग-अलग तैयारियां चल रही हैं। सिवनी नगर के नेहरू रोड को पूरा सजा दिया गया है राम मंदिर, बाल रूप हनुमान मंदिर, ंिछंदवाड़ा चौक स्थित गणेश मंदिर, महावीर मढिय़ा, लक्ष्मीनारायण मंदिर, मठ मंदिर , माता दिवाला मंदिर, सूर्य मंदिर, सहित नगर के सभी मंदिारों में विशेष आयोजन किये जाने की तैयारी है और मंदिरों मो आकर्षक रूप से सजाया गया है । घर घर में भगवा ध्वजो ने पूरा नगर भगवामय कर दिया है ।
सिवनी नगर के सभी मंदिरों में सनातन समाज के संगठनों, भाजपा एवं प्रशासन ने सफाई अभियान के माध्यम से मंदिरों और धार्मिक स्थानों में सफाई के काम किये है। इसके साथ ही शहर में जगह-जगह भगवा झंडे की दुकानें लग गई हैं। जहां पर लोग इसकी खरीदारी कर रहे हैं। इसके साथ ही नगर में भगवा रंग के झंडे, तोरन से नगर की सजावट की गई है। हर गली और मुहल्ले को सुंदर झंउों और तोरन से सजाया जा रहा है तो मंदिरों में आकर्षक विद्युत साज सज्जा की गयी है इसके साथ ही आमजन अपने घरों को भी भगवा झंडे और विद्युत झालरों से सजा रहे है ।
श्री रामलला विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के निमित्त पूरे दिन भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया है नगर के अनेक मंदिर में प्रारंभ हो गया है इसके साथ ही अनेक प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हो गये है । 22 जनवरी के कार्यक्रमो को अंतिम रूप दिया जा रहा है । भक्तों को लाइव दर्शन कराने के लिए अनेक स्थानों पर एलईडी की व्यवस्था की जा रही है । मंदिर की साज-सज्जा और रोशनी का प्रबंध विशेष त्योहार और अवसरों की तर्ज पर किया गया है ।

सुंदर कांड पाठ का होगा आयोजन

22 जनवरी के दिन को ऐतिहासिक बनाया जाना है। उस दिन में अधिकांश मंदिरो में सुंदर कांड पाठ और भजन-कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किये गये है । इसके साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

गांव – गांव तक रंग चढ़ा है भगवा

नगर के साथ साथ ग्रामों एवं कस्बो में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विशेष आयोजनों की तैयारियाँ की जा रही है । इसमें अखंड रामचरित मानस पाठ, भजन-कीर्तन के साथ ही विशाल भंडारा होगा। इसके साथ ही पूरे गांव को सजाया जाएगा। लोगों के घरों में दीपोत्सव किये जायेगा। लोगों के लिए यह पल यादगार होगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!