Uncategorized

नए कानूनों और तकनीक का प्रशिक्षण ले रहे थानों के विवेचक

Seoni 08 April 2025
सिवनी यशो:- पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के कुशल नेतृत्व व अति पुलिस अधीक्षक गुरूदत शर्मा के मार्गदर्शन में 03 दिवसीय कार्यशाला के द्वितीय दिवस मुख्य वक्ता व प्रशिक्षक लोक अभियोजन अधिकारी  नवलकिशोर सिंह जी,निरीक्षक  ओमेश्वर ठाकरे व निरीक्षक संदीपिका ठाकुर , प्र.आर. प्रदीप श्रीवास द्वारा जिले के समस्त थाने व चौकियों से प्रतिभागी 40 विवेचकों को कार्यशाला के द्वितीय दिवस में नए कानूनों के परिप्रेक्ष्य में फाइलिंग ऑफ चार्ज शीट एंड फाइनल रिपोर्ट,टाइम लाइन एंड कोर्ट प्रोसिडिंग,ऑन लाइन समन वारंट,ई साक्ष्य व ई रक्षक एप्स के प्रचालन व विवेचना में उपयोग, क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्किंग सिस्टम(सीसीटीएनएस), आईसीजेएस,एनएएफआईएस, मेडलैपर,आईटीएसएसओ, ई सिटीजन पोर्टल,एनसीआरबी संकलन आदि एप्लिकेशन पर प्रायोगिक रूप से विस्तार से चर्चा व व्यवसायिक दक्षता हेतू विवेचना के दौरान उपयोग करने हेतू प्रशिक्षित किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!