बालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कांग्रेस की चार सीटों पर हुआ फेरबदल

कांग्रेस की चार सीटों पर हुआ फेर बदल
भोपाल :- मध्यप्रदेश् विधानसभा चुनाव में लिये कांग्रेस ने 230 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिये है परंतु प्रदेश के अनेक सीटों पर घोषित उम्मीदवारों का जमकर विरोध हो रहा है । कांगेेस नेतृत्व भी कार्यकत्र्ताओं के गुस्से के आगे मजबूर होकर टिकिट बदलने में कोई संकोच नहीं कर रहा है ।
बुधवार को कांग्रेस ने चार विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवार बदल दिए है। इन सीटों पर पार्टी की तरफ से तय किए गए उम्मीदवारों का विरोध हो रहा था विरोध के स्वर बहुत तेज होने से ही यह अनुमान लगाए जा रहे थे कि पार्टी कोई बड़ा फैसला कर सकती है। कांग्रेस की तरफ से नए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। इसके पहले भी कांग्रेस तीन सीटों पर उम्मीदवार बदल चुकी थी । वहीं, अटकलें है कि कुछ सीटों पर कांग्रेस और भी उम्मीदवार बदल सकती है।
कांग्रेस ने सुमावली सीट से कुलदीप सिकरवार की जगह फिर से अजब सिंह कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है। पिपरिया सीट से गुरु चरण खरे की जगह वीरेंद्र वेलवंशी को उम्मीदवार बनाया है। बडऩगर विधानसभा सीट से राजेंद्र सिंह सोलंकी की जगह फिर से मुरली मोरवाल को उम्मीदवार बनाया है। जौरा विधानसभा सीट से हिम्मत श्रीमल की जगह वीरेंद्र सिंह सोलंकी को उम्मीदवार बनाया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button