सिवनी

पद नहीं, दायित्व महत्वपूर्ण है – मनोज अग्रवाल

किशोर भारती, कन्याभारती का शपथ ग्रहण संपन्न,

सिवनी यशो:- सरस्वती शिशु/उ.मा.वि.भैरोगंज सिवनी के भैया बहिनों में से शिशु भारती, कन्या भारती के पदाधिकारियों का चयन आचार्य परिवार द्वारा किया गया। चयनित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 20 जुलाई 2024 को विद्यालय के अम्बेडकर सभागार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह, विद्यालय के पूर्व छात्र मनोज अग्रवाल के मुख्य अतिथ्य में एवं विद्यालय प्राचार्य ओमप्रकाश यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मनोज अग्रवाल द्वारा चयनित भैया/बहिनों को पद के दायित्व पूर्ति की शपथ दिलाई गई। अपने उदबोधन में उन्होनें कहा कि पद से दायित्व अधिक महत्वपूर्ण होता है, इसलिए हमें दायित्व पूर्ति के प्रति सजग रहना चाहिए।

किशोर भारती एवं कन्या भारती के निर्वाचित पदाधिकारियों में प्रमुख चैतन्य सिहारे एवं बहिन स्वर्णिमा सोनी, याशा कुल्हाड़े, कीर्तन साहू, महिमा देशमुख, वंशिका निर्मलकर आदि ने पदाधिकारियों के रूप में शपथ ग्रहण की उन्होने विश्वास दिलाया कि कर्तव्य पूर्ति में हम खरें उतरेंगे।
कार्यक्रम का संचालन प्रकाश गुप्ता एवं अतिथि का स्वागत अर्जुन बघेल द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का प्रचार प्रसार नरेन्द्र चौरसिया ने किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!