सिवनी

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत गुरूकुल प्रांगण में हुआ वृक्षारोपण

धरती मां एवं अपनी मां से प्रेम के प्रतीक स्वरूप एक पेड़ अवश्य लगायें-नरेश सिंह राजपूत

    बरघाट यशो:- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi ) की पहल ”एक पेड़ मां के नाम” (“A tree in the name of mother”) का शुभारंभ विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से दिल्ली में पीपल का पेड़ लगाकर किया गया। इस अभियान का लक्ष्य मार्च 2024 तक 1 करोड़ 40 वृक्षारोपण का है। इसी तारम्य में मध्यप्रदेश में केन्द्रीय मंत्री अमित शाह(Union Minister Amit Shah) की उपस्थिति में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) द्वारा इंदौर में 11 लाख पौधारोपण कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया गया।

ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन (समाजसेवी संगठन) के अनुसांगिक शैक्षणिक संस्थान गुरुकुल पब्लिक स्कूल बरघाट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु आयोजित कार्यक्रम, एक पेड़ मां के नाम थीम के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन एवं गुरुकुल पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक नरेश सिंह राजपूत द्वारा बच्चों, शिक्षकों एवं समस्त देशवासियों को धरती मां व अपनी मां से प्रेम के प्रतीक स्वरूप एक पेड़ लगाने का आव्हान किया गया। इस सवसर पर विद्यालय के प्रत्येक शिक्षक एवं विद्यार्थी द्वारा एक-एक पेड़ लगाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में संस्था प्राचार्य ज्योति सिंह राजपूत, सह प्राचार्य नितेश गौतम, प्रधानाध्यापिका नाहिद खान, पालक शिक्षक संघ से अनिरुद्ध तिवारी, निशाद खान तथा विद्यालय के समस्त विद्यार्थी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!