सिवनीहेल्थ

फागिंग मशीन के लिये वाहन मालिक नहीं दे रहे अपना वाहन

संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने पहुंचा दी है दवा

       छपारा यशो:- नगर की नाले व नालियों की सफाई नहीं होने से बारिश के साथ – साथ पानी का लंबे समय तक पानी का जमाव और साडांध हो रही है वहीं नगर के वार्डो से पानी की निकासी नहीं होने से मच्छरों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है जिससे मच्छर मख्खी वर्षा जनित रोगों के संक्रमण को बढ़ा रही है । दूसरी ओर उक्त स्थानों पर पानी की उचित निकासी एवं दवाओं के साथ साथ वार्डो में फागिंग मशीन को घूमाया जाने की नितांत आवश्यकता है, जिसे लेकर सीएमओ श्याम गोपाल भारती से पूछा गया तो उनके द्वारा बताया कि विगत वर्ष परिषद की नई फागिंग मशीन में अचानक आग लगने के कारण कोई भी स्थानीय वाहन मालिक अपने वाहन को देने से मना कर रहे ।

     जिससे फांगिग मशीन फागिंग घुमाना संभव नहीं है । नगर वासियों की ओर से परिषद से मांग की गई है कि जल्द से जल्द नगर की नालियों में जमा कचरा एवं जिन स्थानों में पानी लंबे समय तक जमा हो रहा है उचित निकासी कराई जावें एवं वहां दवाओं के छिड़काव किया जाए । स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि छपारा नगर परिषद को दवा उपलब्ध करा दी गयी है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!