बालाघाटमध्यप्रदेशराजनीति

सहकारी समिति के निर्वाचन के लिए आरओ नियुक्त

मप्र राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी एमबी ओझा ने बालाघाट जिले अंतर्गत विभिन्न सहकारी समितियों के निर्वाचन के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है।

बालाघाट यशो:- मप्र राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी एमबी ओझा ने बालाघाट जिले अंतर्गत विभिन्न सहकारी समितियों के निर्वाचन के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने राजीव गांधी मछुआ सहकारी समिति मर्या बोरी लालबर्रा के संचालक मण्डल के निर्वाचन के लिए सदस्यता सूची को अंतिम रूप देने के लिए उप अंकेक्षक अतुल राय को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के विनिश्चय के विरूद्ध अपील प्राप्त करने एवं अपील का निर्धारित अवधि में निराकरण करने के लिए उप आयुक्त सहकारित जिला बालाघाट को अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने संचालक मंडल के निर्वाचन के लिए 20 जून से अलग-अलग तिथियों में कार्यक्रम की सूची भी जारी की है। 20 जून को सदस्यता सूची का प्रकाशन, 28 जून सूची पर आपत्ति प्राप्ती करने की अंतिम तिथि, 29 जून प्राप्त आपत्तियों का निराकरण व अंतिम सूची का प्रकाशन, 1 से 3 जूलाई तक आरओ के विनिश्चिय के विरूद्ध अपीलीय अधिकारी के समक्ष अपील करने की तिथि, 10 जुलाई अपीलीय निराकरण की अंतिम तिथि तथा 15 जुलाई को राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी को अंतिम सूची प्रस्तुत करने की तिथि सुनिश्चित की गई है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button