नौकरी के नाम पर 9 लोगों से वसूले 7.20 लाख रूपए
Chhindwara 15 December 2024
छिंदवाड़ा यशो:- आदिमजाति कल्याण विभाग के जयपाल सरयाम आत्मज मख्खन सरायम हास्टल अधीक्षक परतापुर हर्रई ने सहायक आयुक्त सत्येन्द्र मरकाम के नाम 9 लोगों से चपरासी के पद पर पदस्थ करने के नाम प्रत्येक व्यक्ति से 80 हजार रूपए लिये इस तरह 9 लोगों से 7 लाख बीस हजार रूपए लिये। इन नौ लोगों को कोई नियुक्ति पत्र नहीं मिला, उनके साथ धोखाधड़ी की गई जिनके साथ धोखाधड़ी की गई उनके नाम निम्न है:- पीडि़तो ने शिकायत आदिमजाति कल्याण विभाग के मंत्री एवं अन्य अधिकारियों को की है।
1. सुमरचंद परतेती गा्रमबेलपठार, 2.कुनीलाल धुर्वे ग्राम बेलपठार, 3. शेवजी धुर्वे ग्राम बेलपठार पोस्ट बांका, 4. सेवकुमार मरकाम ग्राम चुरीसाजवा, 5. सियाराम इनवाती ग्राम बेलपठार, 6. ज्ञानसा धुर्वे ग्राम बेलपठार, 7. राजेन्द्र ग्राम भूमका, 8. श्याम सिंह उईके ग्राम बागी, 9. मनीष ग्यारसीया ग्राम भुमका तह. हर्रई ।



