सिवनी यशो :- सिवनी जिला राईस मिल एसोसिएसन एवं सकल हिन्दु समाज द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा से अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर 300 क्विंटल एच एम टी चांवल सहयोग किये जाने का संकल्प है । सकल हिन्दु समाज की ओर से संघ परिवार द्वारा अयोध्या भेजी जा रही इस भेँट को आज 18 जनवरी गुरूवार को प्रात: 10 बजे मठ मंदिर से संघ परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारी गण रवाना करेंगे ।
जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि सिवनी जिले के राईस मिलर्स एवं सकल हिन्दु समाज द्वारा यह भेंट प्रदान की गयी है जिसे बाजे गाजे के साथ अयोध्या के लिये रवाना किया जाना है । अयोध्या जाने वाली इस भेंट के ट्रक को धर्म ध्वज के साथ शोभा यात्रा के रूप में रवाना किया जायेगा ।
संघ परिवार ने सनातन समाज से प्रात: 10:00 बजे के पूर्व छिंदवाड़ा चौक में एकत्रित होने का आग्रह किया है। मठ मंदिर से बाजे गाजे के साथ भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या के लिये चांवल के ट्रक को रवाना करेंगे । यह चांवल प्राण प्रतिष्ठा समारोह के भव्य आयोजन में भंडारा प्रसादी के लिये उपयोग होगा और सिवनी जिले का सहयोग अंकित होगा जो हमारे जिले के लिये सौभाग्य का विषय है ।



