छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

बालाघाट से सम्राट सरस्वार कांग्रेस से प्रत्याशी घोषित

प्रधानमंत्री मोदी का मुकाबले कांग्रेस ने यूपी कांग्रेस के चीफ अजय राय को बनाया प्रत्याशी
दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से बनाया प्रत्याशी

सिवनी यशो:- लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की चौथी सूची जारी कर दी गई है। चौथी सूची में मध्यप्रदेश के 12 प्रत्याशियों के नामो की घोषणा की गयी है जिसमें बालाघाट लोकसभा से सम्राट सरस्वार को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है । जारी सूची के अनुसार कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को राजगढ़ लोकसभा से कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारा है । जबलपुर से दिनेश यादव, भोपाल से अरूण श्रीवास्तव, रतलाम से कांतिलाल भूरिया, इंदौर से अक्षय बम सहित 12 प्रत्याशी कांग्रेस ने घोषित किये है
जारी चौथी सूची में 45 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। जिसमें वारणासी लोकसभा से युपी कांग्रेस के चीफ अजय राय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से चुनाव लडेंगे । सूची में मध्य प्रदेश की 12, उत्तर प्रदेश की नौ, तलिमनाडु की आठ, महाराष्ट्र की चार, राजस्थान की तीन, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड की दो-दो लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, असम, छत्तीसगढ़, अंडमान-निकोबार और मिजोरम की एक-एक लोकसभा सीट के लिए भी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी गई है।
मध्यप्रदेश के 12 प्रत्याशियों का नाम
रीवा – नीलम मिश्रा
सागर- गुड्डु राजा बुंदेला
शहडोल- फूंदेलाल सिंह मरकाम
जबलपुर- दिनेश यादव
बालाघाट- सम्राट सरस्वार
होशंगाबाद- संजय शर्मा
भोपाल- अरुण श्रीवास्तव
राजगढ़- दिग्विजय सिंह
उज्जैन- महेश परमार
मंदसौर- दिलीप सिंह गुर्जर
रतलाम-स्ञ्ज- कांतिलाल भूरिया
इंदौर- अक्षय बम

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!