WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलमध्यप्रदेशसिवनी

राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता हेतु संदीप हुए चयनित

Seoni 17 March 2025
बरघाट यशो:- मध्यप्रदेश टेबल टेनिस सिविल सर्विस प्रतियोगिता का आयोजन भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में किया गया था ,जिसमें जबलपुर संभाग के पांच खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया था , जिसमें से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धारना कला में पीटीआई के पद में पदस्थ संदीप मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष वर्ग में तृतीय प्राप्त करने में सफलता हासिल की , संदीप मिश्रा छठवीं बार मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं ।

यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 20 से मार्च तक त्यागराज स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित होगी, पूर्व में भी शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में संदीप तीन बार विजेता और दो बार उपविजेता बनने का गौरव हासिल कर चुके हैं, उनके द्वारा बच्चों को दी जा रही कोचिंग के चलते इस वर्ष बरघाट से एक खिलाड़ी नम्रता राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सेदारी करने में सफल रही,वही मध्य प्रदेश टेबल टेनिस दल के कोच के तौर पर संदीप मिश्रा ने इस वर्ष लेह लद्दाख में अपने अनुभव का लाभ सभी खिलाडिय़ों को दिया ।

आपके मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर सोमिल मिश्रा, आदित्य शर्मा , तीतिछ बेलिया ने वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी कंपटीशन में क्वार्टर फाइनल तक अपना स्थान सुनिश्चित किया था, इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु जिला टेबल टेनिस संघ के जिला अध्यक्ष दिनेश राय मुनमुन ,जिला शिक्षा अधिकारी एस एस कुमरे ,जिला कीड़ा अधिकारी जस्सी थॉमस , प्राचार्य धुर्वे, राजा गौतम ,नारायण बिसेन, प्रेम श्रीवास्तव , ऋषभ जायसवाल, देवेंद्र ठाकुर, प्रदीप वर्मा, कैलाश साहू, एजाज खान, रवि कटरे , विनय अवधिया आदि खेल प्रेमियों ने अच्छा प्रदर्शन हेतु अग्रिम शुभकामनाएं दी है

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!