पुलिस ने 05 आरोपियों को पहुँचाया जेल 01 विधि विरूद्ध बालक को बाल सुधारायल
Seoni 17 March 2025
सिवनी यशो:- गत 14. मार्च को आपसी पुराने झगड़े को लेकर छिंदवाड़ा रोड पेट्रोल पंप के पास पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष के कुछ लोगो ने दूसरे पक्ष के व्यक्तियों पर चाकू और रापटा से हमाला किया इस हमले में तीन व्यक्ति घायल हो गये । पुलिस प्राप्त जानकारी के अनुसार झगड़े के दौरान एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष के तीन लोगो पर जान से मारने की नीयत से चाकू डण्डा एवं राफ्टा से चोट पहुंचाकर घायल किये जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घायल आरोपियों को जिला चिकित्सालय में ईलाज हेतु भिजवाया गया ।
घायल पक्ष की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 185/25 धारा 296,115(2), 118(1),351(2),109(1), 191(3) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना कारित करने वाले 05 आरोपी व 01 विधि विरूद्ध बालक को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा उक्त आरोपी को जेल तथा विधि विरूद्ध बालक को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।
आरोपियों से पुलिस ने एक चाकू, एक लोहे का राफ्टा, दो प्लास्टिक तथा दो लकड़ी के डण्डे, चार मोबाईल फोन एवं घटना में प्रयुक्त दो मोटर सायकिल जप्त की है ।
पुलिस ने मोहित उर्फ मुईय्या पिता लेखराम वर्मा उम्र 19 साल निवासी सिवनी, धन्नंजय पिता मनोहर वर्मा उम्र 21 साल निवासी सिवनी, राहुल राठौर पिता उत्तमसिंह राठौर उम्र 21 साल निवासी मरझोर सिवनी, शाहीद शाह पिता साकेत शाह उम्र 27 साल निवासी जनता नगर थाना डूण्डासिवनी, विवेक पिता रामदयाल मानाठाकुर उम्र 30 साल निवासी कुच्छबुंदिया मोहल्ला सिवनी को जेल पहुँचाया है जबकि एक विधि विरूद्ध बालक निवासी सिवनी को बाल संप्रेक्षण गृह पहुँचाया गया है ।



