छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

संगठन में कोई छोटा-बड़ा नहीं, सभी समान हैं: संजय कपूर

राजीव कांग्रेस भवन में पदाधिकारियों से की भेंट, संगठन सृजन अभियान के तहत पर्यवेक्षकों का दौरा

Chhindwara 26 June 2025
छिंदवाड़ा यशो :- कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से चल रहे संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) व प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों ने गुरुवार को राजीव गांधी कांग्रेस भवन, छिंदवाड़ा में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

पर्यवेक्षक संजय कपूर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि —“संगठन में ना कोई छोटा होता है ना कोई बड़ा, सभी कार्यकर्ता समान हैं और संगठन की मजबूती में हर किसी की भूमिका अहम है।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल पदाधिकारियों की नियुक्ति भर नहीं, बल्कि कांग्रेस संगठन को पंचायत से लेकर टोलों तक सशक्त करने की एक निर्णायक पहल है।

नाथद्वय के मार्गदर्शन में संगठन एकजुट

संजय कपूर ने कमलनाथ एवं नकुलनाथ के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि छिंदवाड़ा जिला पहले से ही एक सशक्त और संगठित इकाई के रूप में कार्य कर रहा है। हाल ही में सांवरी जैसे उपब्लॉक में भी कार्यकर्ताओं की सक्रियता इसका प्रमाण है।

पर्यवेक्षकों ने जानी ज़मीनी नब्ज

पर्यवेक्षकों सुनील जायसवाल, सुरेन्द्र चौधरी व अभिनव ढिमोले ने जिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, सेवा दल आदि संगठनों के जिलाध्यक्षों व ब्लॉक अध्यक्षों से पृथक-पृथक भेंट की। इन बैठकों में उन्होंने संगठन की जमीनी स्थिति, कार्यकर्ताओं की भूमिका और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया।

बैठक के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने भी अपनी समस्याएं, सुझाव और क्षेत्रीय अनुभव साझा किए। संजय कपूर ने सभी को आश्वस्त किया कि “यह संगठन सृजन अभियान आपके बलिदान, निष्ठा और प्रतिबद्धता को उचित स्थान देने की दिशा में है।”

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस का यह अभियान आने वाले समय में संगठन के नवगठन, पुनर्गठन और विस्तार में निर्णायक भूमिका निभाएगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!