धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानन्द सरस्वती जी महाराज का चातुर्मास्य, परमहंसी गंगा आश्रम में, आयोजन की तैयारी हेतु बैठक 28 जून को 

Seoni 26 June 2025
द्वारकाशारदापीठ के परम पूज्य पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानन्द सरस्वती जी महाराज आगामी चातुर्मास्य व्रत  श्री परमहंसी गंगा आश्रम में संपन्न करेंगे। यह चातुर्मास्य 10 जुलाई 2025 (गुरुपूर्णिमा) से प्रारंभ होकर 7 सितंबर 2025 (भाद्र शुक्ल पूर्णिमा) तक चलेगा।

इस महत्वपूर्ण आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु 28 जून 2025, शनिवार को दोपहर 3 बजे से रजवाड़ा लॉन, लूघरवाड़ा, जिला सिवनी में आवश्यक बैठक आहूत की गई है।
चातुर्मास्य समारोह समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं, गुरुभक्तों एवं इष्टजनों से अपील की गई है कि वे इस बैठक में अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर धर्म एवं सेवा के इस पुण्य अवसर का लाभ लें।

चातुर्मास्य का आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से अपितु सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, जिसमें चारों वेदों की व्याख्या, उपनिषद चर्चा, भागवत प्रवचन, वेदांत साधना और जनकल्याणकारी क्रियाएँ संपन्न की जाती हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!