WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्ममध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

भीषण गर्मी में 265 लोगों ने किया स्वेच्छा से रक्तदान

Seoni 16 June 2025
सिवनी यशो:-संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में 14 जून 2025 को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर समाजसेवा के प्रति जागरूकता और मानवता के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण बना, जहाँ भीषण गर्मी के बावजूद 285 लोगों ने पंजीयन कराया। इनमें से 265 लोगों ने योग्य पाए जाने के बाद स्वेच्छा से रक्तदान किया।
इस पुण्य कार्य का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचएमओ) श्री जयपाल सिंह ठाकुर के करकमलों से किया गया। श्री ठाकुर ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान न केवल किसी की जान बचाता है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी प्रबल करता है।
शिविर में युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक का उत्साह देखने योग्य था। 20 लोगों को स्वास्थ्य कारणों से रक्तदान से वंचित रहना पड़ा, लेकिन उनका प्रयास और उपस्थिति भी इस सेवा यज्ञ में महत्वपूर्ण रही।
संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने सभी रक्तदाताओं, उपस्थितजनों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। संस्था ने कहा कि “यह सिर्फ रक्तदान नहीं, बल्कि जीवनदान है, और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रमाण भी।”

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!