कथा वाचक मिश्रा पर प्रेमानंद जी का बरसा क्रोध
सिवनी यशो:- इस समय संत समाज और सनातन धर्म प्रेमियों के लिये राधारानी को लेकर उपजा विवाद काफी परेशान किये हुये है । प्रेम के सागर प्रेमानंद जी महाराज सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की टिप्पणी से तमतमा गये है और उन्होंने बहुत गुस्से पंडित प्रदीप मिश्रा फटकार लगाने वाले वीडियो जारी किया है । धर्म ग्रथों में वर्णित और सदियों से चली आ रही आस्था और विश्वास के अनुसार राधारानी का जन्म बरसाना ही मान्यता प्राप्त है । परंतु कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने किसी अन्य धर्म ग्रंथ के अनुसार अपनी कथा में कह दिया है कि राधारानी का जन्म रावल गांव में हुआ था । इसके साथ ही राधारानी के जीवन से जुड़ी अन्य बातो संबंध में पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा टिप्पणी की गयी है । जिससे संत प्रेमानंद जी महाराज भड़क गये है और कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को बुरी तरह कोस रहे है । उन्होंने यहाँ तक कह दिया है कि पंडित प्रदीप मिश्रा राधारानी के संबंध में कुछ जानता ही नहीं है । प्रेमानंद महाराज जी ने साथ ही पंडित प्रदीप मिश्रा को कह दिया है कि तुम किसी काम के नहीं रहोगे।
इस मामले में पंडित प्रदीप मिश्रा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है और उन्होंने कहा कि संत प्रेमानंदजी महाराज का वे सम्मान करते है परंतु उन्होंने जो बात कही है वह शास्त्रों में वर्णित और प्रमाणित बात है ।


