मध्यप्रदेशराजनीति

……..पानी भी पिया तो हलक से पानी निकाल लूंगा – राजस्व मंत्री  

सिंचाई मंत्री के सामने राजस्व मंत्री ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को लगाई लताड़ 

........पानी भी पिया तो हलक से पानी निकाल लूंगा - राजस्व मंत्री   - Seoni News

 

सिवनी यशो:-  सिहोर जिले (Sihore district) में जल गंगा संवर्धन अभियान के एक कार्यक्रम में डां. मोहन यादव सरकार Dr. (Mohan Yadav government) में शामिल राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा (Revenue Minister Karan Singh Verma) ने जलसंसाधन विभाग के मंत्री तुलसीराम सिलावट (Water Resources Department Minister Tulsiram Silavat) के सामने उनके विभाग को भ्रष्टाचार के नाम ऐसा लताड़ा कि कार्यक्रम में आसामान्य स्थिती निर्मित हो गयी।  राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने तुलसी सिलावट की उपस्थिती में कहा कि हमारे क्षेत्र में नहरों (canals) की हालत बहुत खराब है। विभाग के अधिकारी भ्रष्टाचार (Corruption) कर रहे है उनकी यह हरकत सिंचाई विभाग पर बहुत बड़ा कलंक है। इस दौरान उन्होंने बताया कि सिंचाई मंत्री से कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र में कांकरखेड़ा, भावखेड़ी की नहरों को अच्छी तरह से तैयार करवा दीजिए। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को कहा कि भष्ट्राचार किया या किसी से कुछ लेन  देन तो दूर किसी से एक गिलास पानी भी पीया तो हलक से निकाल लूंगा।
........पानी भी पिया तो हलक से पानी निकाल लूंगा - राजस्व मंत्री   - Seoni News
यहाँ बता दें कि करण सिंह वर्मा मोहन सरकार में बहुत कड़क मंत्री है । शिवराज सरकार में भी वे राजस्व मंत्री रहे है उस समय सिवनी विधानसभा से तत्कालीन विधायक श्रीमती नीता पटेरिया (Mrs. Neeta Patria) ने सिवनी जिले मेंं फर्जी तरीके से जमीनों की खरीदी बिक्री से संबंधित मामला उठाया था तब उन्होंने विधानसभा के अंदर से ही सिवनी के तत्कालीन तहसीलदार  (Tehsildar) सहित कुछ अधिकारियों को तत्काल निलंबित (Suspended) करने के आदेश दिये थे । 

सिलावट ने तुरंत अधिकारियों को दिेये निर्देश 

सिहोर जिले की इच्छावर विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में करण सिंह वर्मा की नाराजगी को शांत करते हुए मंत्री तुलसी सिलावट ने तुरंत अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांकरखेड़ा में जो नहर टूटी हुई है उसे तुरंत ठीक किया जाए। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र की अन्य नहरों के सफाई का भी निर्देश दिया। बता दें कि करण सिंह वर्मा अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहते हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button