Uncategorized

संतोष ग्वालवंशी भाजपा के किसी पद में नहीं – आशीष

संतोष ग्वालवंशी भाजपा के किसी पद में नहीं – आशीष
सिवनी यशो:- संतोष ग्वालवंशी भाजपा के किसी भी पद पर नहीं है उन्हें अप्रैल माह में ही भाजपा के दायित्व से उनकी निष्क्रियता के कारण निष्कासित कर दिया गया था । उक्ताशय की जानकारी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष आशीष माना ठाकुर ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से देते हुये कहा है कि कुछ अखबारों में इस आशय के समाचार प्रकाशित हो रहे है कि दुराचार के आरोपी संतोष ग्वालवंशी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री के दायित्ववान कार्यकत्र्ता है जो निराधार है । संतोष ग्वालवंशी को भाजपा जिलाध्यक्ष एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से उनकी निष्क्रियता के कारण न केवाल निष्कासित किया गया था बल्कि अनुशासनहीन के कारण उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी 05 अप्रैल को बर्खास्त कर दिया गया था ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!