मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

नौ सूत्रीय मांगों को लेकर 22 जुलाई को भोपाल जा रहा है सरपंच संघ 

मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे अपनी समस्या 

छपारा यशो:-20 जुलाई को सरपंच संघ ब्लॉक छपारा की एक महत्वपूर्ण बैठक जनपद पंचायत प्रांगण में आयोजित की गई जिसमें जनपद पंचायत छपारा के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायत के सरपंचों ने बैठक में भाग लिया बैठक में 22 जुलाई को सरपंच संघ अपनी 9 सूत्री मांगों को स्वीकृति प्रदान करने के लिए भोपाल जाएंगे जहां मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री मध्य प्रदेश शासन भोपाल के समक्ष अपनी मांगे रखेंगे ।
सरपंच संघ की मांग है कि कृषकों के जीवन सुधार करने तथा उनके पालयन को रोकने के लिए छोटे कृषकों को प्रतिवर्ष 10 कपिल धारा कुंआ का निर्माण कार्य किया जाए जिससे किसानों का जीवन में सुधार हो ।
हर ग्राम पंचायत के अंतर्गत एक जलाशय का निर्माण कार्य किया जावे । जिससे किसान अपने खेतों में सिंचाई कर सके तथा कुआं बोर् का वाटर लेवल बना रहे । जिस किसान की भूमि तालाब निर्माण में आ रही है उसको आज के रेट के हिसाब से मुआवजा भी प्रदान किया जाए एवं उक्त जलाशय वन भूमि में भी निर्मित होता है तो उनकी भी अनुमति प्रदान की जाए रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत हर व्यक्ति को 100 दिवस को बढ़ाकर डेढ़ सौ दिवस किया जाए एवं पक्के कार्य यथावत चालू रखें ।
सरपंचों का मानदेय 4250 से बढ़कर 20000 प्रति माह प्रदान किया जाए एवं सांसद विधायक की तरह हर महीने पेंशन प्रदान की जाए ग्राम पंचायत के अंतर्गत जिन ग्राम पंचायत में शासकीय समिति का संचालन किया जा रहा है उस ग्राम पंचायत अंतर्गत शासकीय भूमि पर समिति भवन का निर्माण कार्य किया जाए 
हर विभाग के बाबू वर्ग 1-2-3- एवं भृत्य का ट्रांसफर होना बहुत जरूरी है।
 यह लोग बहुत लंबी पहुंच पकड़ बताकर बैठे हैं तथा छोटे-छोटे कार्य के लिए भी हम जैसे जनसेवकों से भी अवैध रूपए पैसे लेते हैं हमारे जिला सिवनी के अंतर्गत आने वाली जनपद पंचायत छपारा ट्राईबल जनपद है अत: हमें पांचवें वित्त से 50000 की राशि नगद एड अहारण करने की अनुमति होनी चाहिए ।
बिना टी.एस.के जिससे बारिश के समय कीचड़ अधिक हो जाने के कारण वहां मुरम डालकर जल सुविधा युक्त मार्ग बनाया जा सके ग्राम पंचायत में समय-समय पर ग्राम की साफ सफाई मच्छरों से बचने के लिए दवा का छिड़काव किया जा सके जिससे जनमानस को गंभीर बीमारियों से बचाया जा सके।
हमारे जनपद पंचायत छपारा के अंतर्गत 60 वर्ष की उम्र पार करने वाले हर व्यक्ति महिला एवं पुरुष को बिना किसी बंदिश के पेंशन की पात्रता प्रदान की जाए ।
उल्लेखित नौ सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल जा रहे हैं सरपंच संघ सरपंच संघ के अध्यक्ष अवध लाल मरकाम सरपंच ग्राम पंचायत बकोडा सिवनी द्वारा उक्त आशय की जानकारी दी गई है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!