एसडीओपी अपूर्व भलावी ने कन्या शिक्षा परिसर की छात्राओं से किया संवाद
सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम में छात्राओं ने करियर, पुलिस सेवा और जीवन मूल्यों पर किए प्रश्न – सरल और प्रेरणादायी जवाब देकर एसडीओपी ने बढ़ाया आत्मविश्वास
Seoni, 13 September 2025
सिवनी यशो:- जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के अंतर्गत कन्या शिक्षा परिसर, लखनादौन में विशेष संवाद सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसडीओपी लखनादौन श्री अपूर्व भलावी मुख्य अतिथि रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथि का अभिनंदन किया।
इसके बाद छात्राओं ने पुलिस सेवा, करियर विकल्प और जीवन मूल्यों से जुड़े प्रश्न पूछे।
श्री भलावी ने सहज एवं प्रेरणादायी ढंग से उत्तर देते हुए अपने अनुभव भी साझा किए।
करियर और पुलिस सेवा पर चर्चा
संवाद के दौरान छात्राओं ने वर्दी पहनने का अनुभव, पुलिस सेवा चुनने की प्रेरणा और इसमें आने वाली चुनौतियों के बारे में प्रश्न किए।
श्री भलावी ने पुलिस सेवा के विभिन्न कैडरों की जानकारी दी और कठिनाइयों से न घबराने, सकारात्मक सोच और मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
छात्राओं ने व्यक्त किया आभार
सत्र के अंत में छात्राओं ने स्वयं द्वारा तैयार प्रशंसा पत्र भेंट कर अतिथि का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि –
सक्षम कार्यक्रम से उनकी सोच और व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आया है।
इस अवसर पर सक्षम जिला प्रबंधक गौतम कुमार,
ब्लॉक प्रबंधक नेत्रपाल कटरे,
कन्या शिक्षा परिसर का स्टाफ एवं सभी छात्राएँ उपस्थित रहीं।



