निर्माणाधीन कन्या शिक्षा परिसर भवन का किया निरीक्षण
सर्वप्रथम कलेक्टर सुश्री जैन ने छपारा खुर्द में निर्माणाधीन कन्या शिक्षा परिसर भवन का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण ऐजेंसी (construction agency) को कार्य प्रगति में गति लाने के निर्देश दिए साथ ही साथ संपूर्ण कार्य को पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
माध्यमिक शाला सरंडिया का किया औचक निरीक्षण
04 शिक्षकों संकुल प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश
कलेक्टर सुश्री जैन ने माध्यमिक शाला सरंडिया पहुंचकर शाला की व्यवस्थाओं के अवलोकन के साथ ही कक्षावार बच्चों से भी चर्चा कर उनकी शैक्षणिक क्षमताओं को जाना। उन्होंने बच्चों द्वारा सामान्य प्रश्नों के उत्तर न दे पाने पर शिक्षकों पर खासी नाराजगी व्यक्त कर उच्च माध्यमिक शिक्षक पी के श्रीवास्तव, ए वी खान, माध्यमिक शिक्षक सविता पंद्रे तथा प्राथमिक शिक्षक सरोज परते के साथ-साथ संकुल प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।कामधेनू गौशाला का किया अवलोकन
कलेक्टर सुश्री जैन ने कामधेनू गौशाला सरंडिया का भी अवलोकन कर गौशाला में उपलब्ध गौवंश तथा गौशाला के प्रबंधन व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने गौशाला के बेहतर प्रबंधन के लिए पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निरंतर निरीक्षण कर आवश्यक मार्गदर्शन गौशाला संचालकों को देने के लिए निर्देशित किया है।आयुष्मान कैंप का किया अवलोकन
कलेक्टर सुश्री जैन ने ग्राम गोरखपुर मे आयोजित आयुष्मान कैंप का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने कैंप में उपस्थित 70 वर्ष सेअधिक आयु के बुजुर्ग हितग्राहियों से चर्चा कर उनकी कुशल क्षेम जानी साथ ही कैंप प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।