मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
Trending

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सिवनी के झोला गांव में ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

आयुष्मान भारत, सिकल सेल उन्मूलन, शिक्षा और महिला स्व-सहायता समूहों को लेकर राज्यपाल ने दी प्रेरणा

संवाद और योजनाएँ

Seoni 20 August 2025

सिवनी यशो:- राज्यपाल  मंगुभाई पटेल बुधवार 20 अगस्त को विकासखंड केवलारी के ग्राम झोला पहुँचे।

उन्होंने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएँ बनाकर उनका क्रियान्वयन कर रही है।

यह भी पढ़े :- विधायक दिनेश राय मुनमुन ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल का किया आत्मीय स्वागत

आयुष्मान भारत योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि

अब गरीब परिवारों को पाँच लाख रुपये तक निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है।

महिलाओं को स्व-सहायता समूहों के माध्यम से छोटे-बड़े उद्योग संचालित कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

"सिवनी झोला गांव में हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ वितरित करते राज्यपाल मंगुभाई पटेल"
राज्यपाल ने आयुष्मान कार्ड, लाडली लक्ष्मी सहित विभिन्न योजनाओं का हितलाभ वितरित किया

सिकल सेल रोग पर विशेष अपील

राज्यपाल ने जनजातीय समाज में पाए जाने वाले अनुवांशिक रोग सिकल सेल के प्रति जागरूकता की आवश्यकता बताई।

उन्होंने कहा कि विवाह से पूर्व सिकल सेल कार्ड का मिलान किया जाना चाहिए ताकि रोग का प्रसार रोका जा सके।

उन्होंने ग्रामीणों से नि:शुल्क जांच और परामर्श शिविरों में सहयोग करने की अपील की।

"सिकल सेल रोग के प्रति जागरूकता पर ग्रामीणों को संबोधित करते राज्यपाल मंगुभाई पटेल"
राज्यपाल ने सिकल सेल रोग रोकथाम के लिए ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की।

शिक्षा और युवाओं की भूमिका

उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन कार्यक्रम और धरती आबा अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

युवाओं से आह्वान किया कि वे छोटे भाई-बहनों को पढ़ाकर और योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुँचाकर समाज को आगे बढ़ाएँ।

जनजातीय विकास सरकार की प्राथमिकता

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. विजय शाह ने कहा कि शिक्षा,

स्वास्थ्य और रोजगार के माध्यम से जनजातीय समाज को मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है।

यह भी पढ़े :- सिकल सेल एनिमिया उन्मूलन शिविर का राज्यपाल ने किया अवलोकन

उन्होंने ग्रामीणों से बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने और उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने की अपील की।

गिफ्ट अ डेस्क पहल की सराहना

कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के मार्गदर्शन में बच्चों ने गिफ्ट अ डेस्क पहल पर नाटक प्रस्तुत किया।

इस पहल से स्कूलों में डेस्क उपलब्ध कराने का जनसहयोग बढ़ रहा है। राज्यपाल एवं जनप्रतिनिधियों ने इस पहल की सराहना की।

पौधरोपण और आधुनिक कृषि तकनीक का अवलोकन

कार्यक्रम से पूर्व माँ के नाम अभियान अंतर्गत पौधरोपण किया गया। राज्यपाल ने रुद्राक्ष का पौधा लगाया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

साथ ही ड्रोन तकनीक से नैनो यूरिया छिड़काव का प्रदर्शन किया गया, जिसे राज्यपाल ने कृषि की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने में उपयोगी बताया।

हितलाभ वितरण और समापन

कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल व अतिथियों ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड

जाति प्रमाण पत्र, लाडली लक्ष्मी योजना

मातृ वंदना योजना और स्वाइल हेल्थ कार्ड वितरित किए।

उपस्थित जनप्रतिनिधि और अधिकारी

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डेहरिया,

विधायक  दिनेश राय,

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन

 कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन

पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला सिंह

सीईओ जिला पंचायत  नवजीवन पवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!