छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसिवनी

*द केरला स्टोरी देखकर 410 युवतियों-महिलाओं ने ली शपथ, बोलीं दूसरों को भी करेंगे जागरूक* 

*जागरूकता के लिए युवा व्यवसाई नवनीत अग्रवाल द्वारा इस फिल्म प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया*

 

सिवनी 16 मई 2023

सिवनी यशो:-  शहर के योगीराज सिनेमा में मंगलवार को दोपहर 12 से 3 बजे के शो के दौरान अलग ही नजारा रहा। फिल्म द केरला स्टोरी देखने पहुंचीं 400 से ज्यादा युवतियों में अपने धर्म व देश के प्रति सजग रहने का उत्साह नजर आया। शहर के युवा व्यवसाई नवनीत अग्रवाल द्वारा अपने व्यय पर 410 युवतियों व महिलाओं को द केरला स्टोरी फिल्म दिखलाई गई। विशेष बात यह रही कि फिल्म देखने आईं युवतियों व महिलाओं में लगभग 4 सौ युवतियां 18 से 24 वर्ष के बीच की थीं। फिल्म देखने के लिए नवनीत अग्रवाल भी अपनी माताजी श्रीमती अलका अग्रवाल के साथ आए थे। फिल्म देखने के बाद सभी ने श्री अग्रवाल का आभार जताया। इतना ही नहीं श्रीमती शिवानी चौहान ने सभी को शपथ भी दिलाई।

 

 

शपथ लेते हुए सभी ने कहा कि- हम समस्त मातृशक्तियां-बहनें आज यह प्रतिज्ञा करते हैं कि हम अपने धर्म व देश के प्रति सजग रहकर पूरी निष्ठा के साथ किसी भी तरह के बहकावे में ना आकर अपने धर्म अपनी संस्कृति, अपनी परंपरा, का पालन करते हुए अपने समाज की रक्षा स्वयं करेंगे एवं अपने आस-पास की माताओं-बहनों को भी जागरूक करेंगे, जिससे कि वे किसी भी तरह के लव जिहाद जैसे षड्यंत्र एवं प्रपंच से सुरक्षित रहें। इस अवसर पर नवनीत अग्रवाल की माता श्रीमती अलका अग्रवाल, अभिषेक मालू , सुयश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, मयूर दुबे, माधव दुबे आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती रितु दहीकर, श्रीमती हर्षिता अग्रवाल व श्रीमती शिवानी चौहान का विशेष योगदान रहा।

 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!