WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

बजरंग दल पर प्रतिबंध की जरूरत नहीं कोर्ट का कानून पर्याप्त है – दिग्विजय सिंह

 

भाजपा सरकार नहीं चला रही व्यापार कर रही है, पत्रकार वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा को जमकर धोया

सिवनी 16 मई 2023
सिवनी यशो :- प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को सिवनी पहुँचने पर कांग्रेस द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि जनता ने 2018 के चुनाव में कांग्रेस को बहुमत दिया था परंतु कुछ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने धोखा देकर हमारी सरकार गिर गई। कमलनाथ के नेतृत्व में जो सरकार बनी थी। उसने अपने वादे पूरे करने के लिए प्रक्रिया प्रारंभ कर दी थी। प्रदेश में ओवरड्यू किसान थे, उनको 2 लाख तक का कर्जा माफ करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी। दिग्विजय सिंह ने कहा कि 50 हजार से 1 लाख रुपए तक कर्ज माफ हो गया था। कांग्रेस के समय गरीबों को 300 रुपए वृद्धावस्था पेंशन मिलती थी। शिवराज सरकार ने एक पैसा भी नहीं बढ़ाया। हमारी सरकार ने 600 रुपए देना शुरू किए। श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार आयेगी तो बजरंग दल पर प्रतिबंध की आवश्यकता नहीं है हमारे पास सुप्रिय कोर्ट का फैसला है कि किसी भी दल का व्यक्ति किसी के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग करता है तो उस पर कार्यवाही की जाये ।
श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार व्यवसाय करती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भ्रष्टाचार के खुले आरोप लगाये और कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार नहीं चला रही है, बल्कि व्यापार कर रही है. मुख्यमंत्री की मिलीभगत से ही प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है इस में प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक, शासकीय अधिकारी, भाजपा के नेता शामिल है ।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आदिवासियों पर अत्याचार हो रहे है और सिवनी भी इससे अछूता नहीं है उन्होंने कहा कि सिवनी जिले में 2 आदिवासियों को पीट पीट कर मार डाला। और शिकायत करने पर उन पर भी मुकदमे दर्ज किए गए। श्री सिंह ने पत्रकारों से ही पूंछा कि वे बताये यह कौन सा न्याय है उन पीडि़तो को भी जमानत करना पड़ा। आदिवासियों ही नहीं क्षेत्र के गौरव राजा दलपत शाह जी की 2-2 बार मूर्तियां टूटी दोषियों की पहचान नहीं हो सकी इस पर श्री सिंह आपत्ति व्यक्त की ।
पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि प्रदेश में हर स्तर पर कमीशनबाजी चल रही है। केन्द्र सरकार और प्रदेश की सरकार मप्र में अनुसूचित जाति, जनजाति का बैकलॉग के पदों को नहीं भर रही है । उन्होंने कहा कि ऑनलाइन परीक्षा में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। कई बार पेपर आउट हुआ है, लोगों से फीस वसूली की गई, लेकिन एग्जाम नहीं हो पाए। परीक्षा नहीं हो पाई, नियुक्ति पत्र नहीं मिल पाए। 

वोटो का विभाजन करने वाले दलों के बल पर जीतती है भाजपा

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में दो दलो भाजपा और कांग्रेस के बीच ही चुनाव होता है परंतु कुछ ऐसे राजनैतिक दल चुनाव मैदान में आ जाते है जो सौदेबाजी करते है और कांग्रेस को नुकसान पहुँचाते है ऐसे दलों का उन्होंने उल्लेख करते हुये ए आई एम आई एम, बसपा, आम आदमी पार्टी , गोंडवाना गंणतंत्र परिषद और गोंडवाना के नाम लिये और कहा कि इनकी चुनाव में उपस्थिती कांग्रेस को चुनाव हराकर भाजपा को जिताने के लिये होती है ।

कांग्रेस नारी सम्मान योजना में देगी 1500 रूपये और सिलेंडर 500 में

पूर्व सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लाड़ली बहना योजना के तहत जो फार्म भराये जा रहे है उसमें महिलाओं को खर्च बहुत हो रहा है इस फार्म को भरने में परेशानी के साथ उन्हे 2000 तक खर्च उठाना पड़़ रहा है और शिवराज सिंह चौहान जी आज लाड़ली बहनों को याद कर रहे हे क्योकि चुनाव आय गये है 20 तक लाड़ली बहनों की याद नहीं आयी । उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर कमलनाथ अपने वचन के अनुसार महिलाओं को और गरीब परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर देंगे और नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 1500 रुपए महीने दिया जाएगा।

मुआवजा राशि वितरण में भ्रष्टाचार

श्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज पंचायती राज व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है इसका सरकारी करण हो चुका है। बिना सरकारी कर्मचारी की मंजूरी के पंचायत में कोई काम ही नहीं हो पा रहा। इसी प्रकार से आप देखेंगे कि किस प्रकार भ्रष्टाचार फैला हुआ है । उन्होंने केवलारी में हुये किसानों की 12 करोड़ रूपये मुआवजे की राशि में भ्रष्टाचार की चर्चा की इसमें केवल बाबू के खिलाफ कार्यवाही हुई। रुपए निकालने का अधिकार एसडीएम और ट्रेजरी ऑफिसर के पास होता है। उन पर कार्यवाही क्यों नहीं हुई? उनकी गिरफ़्तारी क्यों नहीं हुई? क्योंकि एसडीएम अकेला दोषी नहीं है, उस का हिस्सा सब के पास जाता है।
पत्रकारों के एक सवाल पर पूर्व सीएम ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ यदि पार्टी आदेश करती है तो वो चुनाव लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं अभी राज्यसभा का सदस्य हूं। मुझे चुनाव लडऩे की क्या आवश्यकता है।

 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!