भाजपा जिला कार्यालय में महिला जनप्रतिनिधियों की संगोष्ठि आज
Seoni 29 May 2025
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बारापत्थर में आज लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर त्रि जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में 30 मई को प्रात: 11 बजे महिला जनप्रतिनिधि संगोष्ठि का आयोजन किया गया है ।
यहाँ उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की 300 वी जयंती पर जिला भाजपा द्वारा 21 मई से 31 मई तक लगातार कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हे । भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के मार्गदर्शन में जिल समिति बनायी गयी जिसके द्वारा निरंतर व्यस्थित रूप से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है । 21 मई से प्रारंभ पूरे कार्यक्रम के प्रभारी जिला महामंत्री जयदीप सिंह चौहान के नेतृत्व में संचालित हो रहे है ।
इसी श्रंखला में शुक्रवार 30 मई को प्रात: 11 बजे जिला भाजपा कार्यालय में महिला जनप्रतिनिध सम्मेलन आयोजित किया जायेगा । इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया होगी जबकि कार्यक्रम आयोजन की जिम्मेदारी भाजपा की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती गोमती ठाकुर , श्रीमती उर्मिला उईके भाजपा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा एवं श्रीमती मालती जिला पंचायत अध्यक्ष को दी गयाी है ।



