“शोध के नवीनतम आयाम “: संभावनायें एवं चुनौतियां” विषय पर संगोष्ठी 09 फरवरी को
महाविद्यालय बरघाट में 09 फ रवरी को राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का आयोजन
Seoni 06 February 2025
बरघाट यशो:- शासकीय महाविद्यालय बरघाट में दिनांक 09 फ रवरी रविवार को “शोध के नवीनतम आयाम: संभावनायें एवं चुनौतियां” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुये महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सी.बी. झारिया ने बताया कि महाविद्यालय में राजा शंकर शाह विष्वविद्यालय का शोध केन्द्र आरंभ हो चुका है, अत: छात्र/छात्राओं को शोध की नवीनतम संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुये इस संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। इस शोध संगोष्ठी में राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आई.पी. त्रिपाठी, क्षेत्रीय विधायक कमल मर्सकोले, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार राहंगडाले, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी के प्राचार्य डॉ. आर.एस. नाग सहित सम्मानीय जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहेंगे।
महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बी.एल. इनवाती ने बताया कि इस राष्ट्रऊीय शोध संगोष्ठी में देष के विभिन्न प्रांतों से विद्वानजन पधार रहे हैं, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. संजीव सराफ बीएचयू डॉ. लक्ष्मीकांत चंदेला, रीवा वि.वि., प्रो. एम.अरशद, आगरा वि.वि., डॉ. के.के. राव, सागर वि.वि. पधार रहे हैं।
संगोष्ठी के संयोजक डॉ. प्रदीप त्रिवेदी ने बताया कि महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को विभिन्न दायित्व सोंपे गये हैं। छात्र/छात्राओं को भी सेमीनार में उपस्थित रहने हेतु निर्देश प्रदान किये गये हैं। उन्होंने सभी विद्वानजनों तथा शोद्यार्थियों से सेमीनार में सम्मलित होने एवं सेमीनार को सफल बनाने की अपील की है। ं



